खबर
Top News

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद: विधानसभा घेराव शुरू; पुलिस वैन के आगे बैठे कार्यकर्ता,कई जगह टायर जलाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 1:11 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, रांची।
झारखंड में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव शुरू कर दिया है।

कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे हैं। उन्हें रोकने और हिरासत में लेने के लिए पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, जबकि कई कार्यकर्ता पुलिस वैन के सामने बैठ गए। उन्होंने पुलिस वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर भी जलाए।

रांची समेत कई जिलों में बंद का असर
भाजपा ने बंद सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक बुलाया है। रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर सड़कें रोककर प्रदर्शन किया। कई जगह टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कुछ जिलों में भाजपा कार्यकर्ता दुकानदारों से दुकानें बंद करने की अपील करते नजर आए, जबकि कुछ स्थानों पर जबरन दुकानें बंद कराने की भी शिकायतें सामने आई हैं। प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बंद
भाजपा का आरोप है कि झारखंड की JMM नेतृत्व वाली सरकार छात्रों की मांगों पर बातचीत करने के बजाय उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, छात्रों ने सोमवार को PSC और SSC परीक्षाओं में कथित धांधली समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया था।

100 से ज्यादा छात्र घायल
लाठीचार्ज में 100 से ज्यादा छात्रों के घायल होने का दावा किया गया है। कई छात्रों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की बात भी सामने आई है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान रांची पुलिस के करीब 14 जवानों के घायल होने की जानकारी है।

छात्रों और सरकार के बीच मांगों को लेकर अब तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। सरकार ने छात्रों की 9 में से 6 मांगें मान ली हैं, लेकिन छात्र बाकी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

छात्रों ने कहा- अब सिर्फ CM से करेंगे बात
छात्र संगठनों का कहना है कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद उनकी प्रमुख मांगों का समाधान नहीं हुआ है। अब छात्र सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करना चाहते हैं।

इसी मुद्दे को लेकर ABVP ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है, जबकि भाजपा ने छात्रों के समर्थन में पूरे झारखंड में बंद बुलाया है। फिलहाल रांची समेत कई इलाकों में प्रदर्शन जारी है और स्थिति को देखते हुए पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; लाखों की भीड़, ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

11 minutes ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

16 minutes ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

31 minutes ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 1 hour ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 2 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 2 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 2 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 3 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!