खबर
Top News

वीडियो देखिये, ‘जेन-जी हमसे ज्यादा ईमानदार-देशभक्त’: भागवत बोले- युवा सवाल कर रहे हैं तो उनकी तकलीफ समझिए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 1:51 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को नई पीढ़ी के युवाओं से करीब एक घंटे संवाद किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा पुरानी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं। आज के युवा सवाल करते हैं और उन्हें उन सवालों के जवाब भी चाहिए। इसलिए उनकी बात सुनना और समझना जरूरी है।

भागवत मुंबई में आईआईएमयूएन की 15वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसमें 11 से 19 वर्ष की उम्र के करीब दो हजार छात्र शामिल हुए।

‘बातचीत नाकाम होती है, तभी आंदोलन होता है’
युवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर भागवत ने कहा कि आंदोलन तब होता है, जब बातचीत का रास्ता काम नहीं करता। सरकार यदि पहले ही युवाओं से संवाद कर ले तो कई बार आंदोलन की जरूरत ही नहीं पड़ती।

उन्होंने कहा कि युवा आंदोलन कर रहे हैं तो उन्हें देशविरोधी नहीं कहा जा सकता। “वे अपने लोग हैं, हमारी अगली पीढ़ी हैं। उन्हें हमारी बात समझनी चाहिए और हमें उनकी बात समझनी चाहिए।”

भागवत ने कहा कि संविधान विरोध-प्रदर्शन का अधिकार देता है, लेकिन आंदोलन किस तरीके से किया जा रहा है, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

‘हम सवाल नहीं करते थे, आज की पीढ़ी जवाब चाहती है’
भागवत ने पीढ़ियों के बीच अंतर बताते हुए कहा कि जब उनकी पीढ़ी युवा थी तो बड़े जो कहते थे, उसे अक्सर मान लिया जाता था। आज की पीढ़ी सवाल करती है। उसे जवाब के साथ अपनापन भी चाहिए।

उनका कहना था कि यदि युवा अपनी बात जोर से उठा रहे हैं तो उसके पीछे की परेशानी को समझना होगा। विरोध का उद्देश्य व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।

शिक्षा को व्यावसायिक कारोबार नहीं बनाना चाहिए
शिक्षा व्यवस्था पर भागवत ने कहा कि शिक्षा व्यावसायिक कारोबार नहीं है। इसे सभी के लिए सुलभ बनाने वाला ढांचा तैयार होना चाहिए। उन्होंने इसमें सरकार के साथ समाज के सहयोग की जरूरत भी बताई।

चीन-पाकिस्तान से संवाद पर भी रखी बात
भागवत ने कहा कि संघर्ष के समय देश को सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए, लेकिन लड़ाई समाप्त होने के बाद बातचीत का रास्ता तलाशना जरूरी है, क्योंकि संघर्ष स्थायी नहीं हो सकता।

महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने समान अधिकार और नेतृत्व में उनकी भूमिका बढ़ाने की वकालत की। समलैंगिक विवाह से जुड़े सवाल पर भागवत ने कहा कि किसी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले समाज को उसके लिए तैयार करना जरूरी है।

संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

28 minutes ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

33 minutes ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

35 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

35 minutes ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

43 minutes ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 1 hour ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 1 hour ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 1 hour ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 1 hour ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 1 hour ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 1 hour ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 1 hour ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 1 hour ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 1 hour ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 1 hour ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 2 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 2 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 2 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 2 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!