31 जनवरी का राशिफल: चंद्र गोचर से बना गजकेसरी योग; इन राशियों को होगा लाभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 31 जनवरी को चंद्रमा पुनर्वसु के बाद पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हुए मिथुन से कर्क राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा के इस विशेष संयोग से गजकेसरी योग और अनफा योग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव मेष से मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा।
जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
मेष राशि
आज पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रह सकता है, लेकिन योजनाएं सफल होंगी। सेल्स, मार्केटिंग और सरकारी कार्यों में लाभ के योग हैं। आय में बढ़ोतरी होगी।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें
भाग्य: 89%
वृषभ राशि
आज संयम जरूरी है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बैंकिंग, बीमा और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। शुगर और बीपी के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: गाय को गुड़-रोटी खिलाएं, लाल चंदन का तिलक लगाएं
भाग्य: 84%
मिथुन राशि
दिन शुभ रहने वाला है। तकनीकी और अकाउंट से जुड़े कामों में फायदा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा और संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। विदेश से लाभ के योग हैं। नकारात्मक सोच से बचें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ
भाग्य: 86%
कर्क राशि
आज आप ऊर्जावान रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ संभव है। वाणी का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। माइग्रेन वालों को सावधानी रखनी चाहिए।
उपाय: शिवजी का दूध से अभिषेक करें
भाग्य: 88%
सिंह राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक संपर्क फायदेमंद रहेंगे। स्वास्थ्य में हृदय रोगी सतर्क रहें।
उपाय: हनुमान जी को बूंदी अर्पित करें
भाग्य: 85%
कन्या राशि
आज बुद्धि और मेहनत से लाभ मिलेगा। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता संभव है। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। विपरीत लिंगी मित्रों का सहयोग मिलेगा। नसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ
भाग्य: 84%
तुला राशि
दिन अनुकूल है लेकिन भावनाओं में बहने से बचें। नौकरी में दबाव रहेगा, पर नए अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। पीठ और कंधे में दर्द संभव है।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ
भाग्य: 88%
वृश्चिक राशि
दिन मिश्रित रहेगा। अचानक खर्च और मानसिक तनाव हो सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ
भाग्य: 83%
धनु राशि
भाग्य साथ देगा। नौकरी में सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सर्वाइकल की समस्या वाले सावधानी रखें।
उपाय: चावल और शक्कर का दान
भाग्य: 86%
मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। निवेश और बिजनेस से लाभ होगा। सरकारी और राजनीतिक क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: गायत्री मंत्र का जप
भाग्य: 88%
कुंभ राशि
कारोबार में विस्तार के योग हैं। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धातु और लोहे के काम में लाभ होगा। मानसिक थकान हो सकती है।
उपाय: गायत्री मंत्र का जप
भाग्य: 85%
मीन राशि
करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। हड्डियों में दर्द संभव है।
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक
भाग्य: 86%
संबंधित समाचार

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

फिर सड़क पर उतरेंगे युवा:CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!