चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने वाला गुंडा जाबिर उर्फ कल्लू गिरफ्तार: टीआई ने ऐसा लताड़ा कि हाथ जोड़ने लगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर इलाके में चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और अवैध रूप से रुपए मांगने वाले बदमाश जाबिर उर्फ कल्लू पर टीआई तिलक करोले ने ऐसा शिकंजा कसा कि आरोपी हाथ-पैर जोड़ने लगा। टीआई तिलक करोले के अनुसार, फरियारी मुस्तफा पिता जाकिर शाह की शिकायत पर आरोपी जाबिर उर्फ कल्लू (28) निवासी झाड़ू वाली गली के खिलाफ अड़ीबाजी और चाकूबाजी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पीड़ित को धारदार चाकू दिखाकर डराया-धमकाया गया। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उससे अवैध रूप से रुपए की मांग की। मामले में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू करवाई।
पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश और घेराबंदी करते हुए जाबिर उर्फ कल्लू को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया।
पुलिस के अनुसार जाबिर के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे करीब चार अपराध पूर्व के पंजीबद्ध हैं। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद जाबिर का रौब भी खत्म होता नजर आया। आरोपी ने क्षेत्र में दहशत और अड़ीबाजी नहीं करने की बात कहते हुए आमजन से माफी मांगी।
कान पकड़कर बोला साहब अब अपराध नहीं करूंगा... टीआई तिलक करोले ने चाकूबाजी कर पैसों की मांग करने वाले कुख्यात आरोपी जाबिर उर्फ कल्लू का पुलिसिया अंदाज में ट्रीटमेंट किया तो बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहने लगा, साहब मजदूर आदमी हूं। माफ कर दो आगे से कोई अपराध नहीं करूंगा। लेकिन टीआई ने इस तरह लताड़ा कि उसकी लू उतर गई।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!