‘बोल कांवड़िया, बोल बम…’ के जयकारों से गूंजा जबलपुर: सीएम मोहन ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; उठाई कांवड़ और बजाया डमरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सावन के पवित्र सोमवार पर संस्कारधानी जबलपुर पूरी तरह शिवमय नजर आई। रांझी में निकली संस्कार कांवड़ यात्रा में ‘बोल कांवड़िया, बोल बम…’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर कांवड़िए झूमते नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया, खुद कांवड़ उठाई और डमरू बजाते हुए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री दादा गुरु के साथ कांवड़ यात्रा में पैदल भी चले। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उनके साथ मौजूद रहे।
मां नर्मदा का जल लेकर निकले हजारों कांवड़िए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सावन का सोमवार भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र दिन है। कांवड़िए मां नर्मदा का जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए निकले हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा में कांवड़ियों का सैलाब समुद्र की लहरों जैसा दिखाई दे रहा है। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक कांवड़िए ही नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांवड़िए साधना, भक्ति और संकल्प के साथ मां नर्मदा का जल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मां नर्मदा भी जल के रूप में अपने भक्तों के साथ इस यात्रा में शामिल हैं।
‘इतनी बड़ी कांवड़ यात्रा पहली बार देख रहा हूं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई कांवड़ यात्राएं देखी हैं, लेकिन इतनी बड़ी कांवड़ यात्रा पहली बार देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावन भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना है और दादा गुरु के नेतृत्व में श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ इस यात्रा में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। कांवड़ यात्रियों को सुविधाएं देने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी सुविधायुक्त बनाया जा रहा है।
‘सनातन संस्कृति जीवन की चुनौतियों से संघर्ष करना सिखाती है’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की जड़ों में सनातन संस्कृति है। यह संस्कृति आत्म-अनुशासन, प्रगति और उल्लास का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति जीवन की चुनौतियों का सामना करना और संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना सिखाती है।
‘जीवन का मर्म सिर्फ खाना-पीना नहीं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा में शामिल संत समाज यह संदेश भी देता है कि जीवन का उद्देश्य केवल खाना-पीना नहीं है, बल्कि पवित्र मार्ग पर चलकर परमात्मा तक पहुंचना है।
उन्होंने दादा गुरु का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन से साधना और संयम का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार दादा गुरु नर्मदा जल के आधार पर अपना जीवन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को उनका आशीर्वाद मिलता रहे।
उन्होंने कहा, 'नर्मदा के कण-कण में शंकर हैं।' मुख्यमंत्री ने संस्कार कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं और बधाई दी।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!