गेट पर लिखा- तुम सब मरोगे: कहां दहशत फैलाने की कोशिश; घटना के बाद भय, सुरक्षा में चूक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की कृषि अध्ययनशाला में सोमवार तड़के अज्ञात शरारती तत्वों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। नई बिल्डिंग के मुख्य गेट के पास दीवार पर कुंकू से ‘तुम सब मरोगे’ लिख दिया गया, साथ ही वहां मटकी, लाल कपड़ा और तंत्र क्रिया जैसे निशान भी पाए गए। घटना के बाद शिक्षक, कर्मचारी और छात्र भयभीत हो गए।
तड़के सामने आई घटना
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह जब चौकीदार आशीष बोरिंग चालू करने पहुंचा, तब उसने गेट के सामने संदिग्ध सामग्री और दीवार पर लिखा आपत्तिजनक संदेश देखा। चौकीदार ने बताया कि रात करीब 2 बजे तक स्टाफ जाग रहा था, लेकिन उस समय तक ऐसी कोई गतिविधि नजर नहीं आई थी। सुबह यह सब देखकर उसने बिना छेड़छाड़ किए तत्काल अधिकारियों को सूचना दी।
नई बिल्डिंग, 1100 छात्र, फिर भी सुरक्षा में चूक
बताया जा रहा है कि कृषि अध्ययनशाला की इस नई बिल्डिंग में करीब 10 दिन पहले ही कक्षाएं शुरू हुई हैं, जहां लगभग 1100 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीसीटीवी नहीं, जांच में अड़चन
बिल्डिंग के बाहर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण आरोपियों की पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदारों की तलाश की जा रही है।
तुरंत हटवाया गया आपत्तिजनक सामान
विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टेलर के अनुसार, अज्ञात लोगों की इस हरकत की जानकारी मिलते ही मौके पर रखी सामग्री हटवा दी गई और दीवार पर लिखे शब्दों को मिटाकर पुताई करवा दी गई है। मामले की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है। घटना के बाद परिसर में दहशत का माहौल है, वहीं छात्र-छात्राएं और स्टाफ सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!