‘मैं छठा पति निकला!’: शादी के एक साल बाद पत्नी की पुरानी तस्वीरों से खुलासा; युवक का दावा- पहले 5 शादियां कर चुकी है पत्नी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसा सबसे अहम माना जाता है, लेकिन इंदौर के राजेंद्र नगर निवासी लोकेश तंवर के सामने शादी के करीब एक साल बाद ऐसी जानकारी सामने आने का दावा है, जिसने उसकी पूरी जिंदगी उलटकर रख दी।
लोकेश का आरोप है कि सोशल मीडिया पर मिली पुरानी तस्वीरों और वीडियो से उसे पता चला कि उसकी पत्नी उससे पहले पांच शादियां कर चुकी थी और वह उसका छठा पति है।
लोकेश के मुताबिक, जब उसने पत्नी से उसकी पुरानी शादियों को लेकर सवाल किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
मामला इतना बढ़ा कि पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। शिकायत के बाद लोकेश को जेल जाना पड़ा। हालांकि, पत्नी की पहले पांच शादियां होने, पुराने मामलों और अन्य आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
सोशल मीडिया की तस्वीरों से हुआ शक
लोकेश का कहना है कि शादी के शुरुआती करीब एक साल तक सब कुछ सामान्य चल रहा था। बाद में सोशल मीडिया पर पत्नी की कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो उसके सामने आए। इन्हें देखने के बाद उसे पत्नी के पुराने रिश्तों और शादियों को लेकर संदेह हुआ।
लोकेश का दावा है कि तस्वीरों और अन्य जानकारी के आधार पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी पहले भी कई लोगों से शादी कर चुकी है। जब उसने पत्नी से इस बारे में सीधे सवाल किए तो घर में विवाद शुरू हो गया।
पत्नी की शिकायत के बाद जेल पहुंचा पति
लोकेश के मुताबिक, पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जेल से बाहर आने के बाद लोकेश जब अपने घर पहुंचा तो उसे एक और झटका लगा। उसका आरोप है कि घर से पत्नी और उसके परिवार के लोग गायब थे और अलमारी व तिजोरी में रखा कीमती सामान भी नहीं था।
‘जेवर और नकदी लेकर चले गए’
लोकेश ने पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपनी मां और भाई के साथ उसके घर पहुंची थी और वहां से सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गई।
लोकेश का यह भी आरोप है कि घर से सामान ले जाने के साथ उसकी बुजुर्ग मां और छोटी बच्ची के साथ मारपीट की गई तथा घर में तोड़फोड़ भी की गई।
अब उसने पुलिस से घर से ले जाए गए सामान की बरामदगी और पत्नी, सास तथा साले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महू से देवास और बागली तक पुराने रिश्तों का दावा
लोकेश ने अपनी शिकायत में पत्नी के कथित पुराने विवाहों को लेकर भी कई दावे किए हैं। उसका कहना है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर महिला ने पहले महू, इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों, देवास और देवास जिले के बागली में शादी की थी।
लोकेश का आरोप है कि पहले जिन लोगों से महिला ने शादी की, उनके साथ भी विवाद हुए और उनके खिलाफ मारपीट सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन दावों की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
पुलिस के सामने अब कई सवाल
मामले में पुलिस के सामने अब कई सवाल हैं, क्या महिला ने वास्तव में पहले पांच शादियां की थीं? क्या लोकेश के पास मौजूद तस्वीरें और वीडियो इन दावों की पुष्टि करते हैं? जेल जाने के दौरान घर से जेवर और नकदी किसने ली? और क्या महिला के परिवार पर लगाए गए मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप सही हैं?
एसीपी ने कहा- सभी आरोपों की जांच होगी
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, लोकेश की शिकायत पुलिस को मिली है। शिकायत में उसने पत्नी, सास और साले पर घर से जेवर और नकदी ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक के दावे कितने सही हैं और मामले में किन लोगों की भूमिका सामने आती है।
संबंधित समाचार

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया:कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!