संस्था को बिकी जमीन पर इस्लाम पटेल वाघेला ने कर ली रेशोडील: विवादास्पद प्रशांत सागर अपार्टमेंट का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड की जिस प्रशांत सागर अपार्टमेंट की जमीन पर कुख्यात भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला ने रेशोडील की, उसे तो वो 1999 में ही हरियाणा हाउसिंग सोसायटी को बिकवा चुका था।
जिन किसानों ने ये जमीन संस्था को बेची, वो सभी उसके रिश्तेदार ही थे। बाद में ये मामला कोर्ट गया, जहां से संस्था को बिक्री वैध ठहराई गई थी।
फिर भी इस्लाम वाघेला ने अपार्टमेंट तनवाने की कोशिश की। अब इसमें फ्लैट खरीदने वाले अपनी जीवनभर की पूंजी इस्लाम की शातिर चालों के कारण गंवाकर अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहे हैं।
सौदा वाघेला ने पर्दे के पीछे रहकर करवाया: बेचने वालों में गुलाब पटेल, दाऊद पटेल, सत्तार पटेल आदि शामिल थे। सौदे के विक्रय लेख में लिखा है कि संस्था ने ये जमीन अपने आवासहीन सदस्यों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खरीदी है।
इस संस्था के सहकारी होने से विक्रय लेख स्टाम्प व पंजीयन शुल्क से मुक्त थी। इस सौदे का विक्रय लेख 12 दिसंबर 1999 को बना था। ये सौदा इस्लाम पटेल वाघेला ने पर्दे के पीछे रहकर करवाया था। यानी जिस जमीन पर प्रशांत सागर अपार्टमेंट आधा-अधूरा तना है उसकी जमीन पर इस्लाम पटेल वाघेला पहले ही हरियाणा संस्था को बिकवा चुका था।
28.16 एकड़ जमीन को रिश्तेदारों के नाम करवाया
हिंदू युवती को लव जिहाद में फंसाकर कुख्यात भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला के बहू और बेटे अजहर की पत्नी अंजुम बी का हत्यारा (पिता मोहम्मद पटेल के अनुसार) है, की कारगुजारियों की सिलसिलेवार जानकारी पूरे प्रामाणिकता के साथ खुलासा फर्स्ट प्रकाशित कर रहा है।
इसी कड़ी में इस्लाम पटेल वाघेला की एक और कारगुजारी ये है कि उसने फर्जी बंटवारे के कागजातों के आधार पर हड़पी कनाड़िया रोड पर संचार नगर से लगी ग्राम खजराना की 28.16 एकड़ जमीन को अपने रिश्तेदारों के नाम करवा दिया था, जिन्होंंने 1999 में ही ये जमीन हरियाणा हाउसिंग सोसायटी को बेच दी थी।
धता बताने पर संस्था कोर्ट गई: इसके बाद उसने इस जमीन पर रिश्तेदारों और हरियाणा संस्था को धता बताकर कब्जा कर लिया, जिसके विरोध में संस्था कोर्ट गई।
हाई कोर्ट ने 17 अगस्त 2012 को स्टे ऑर्डर में मालिकाना हक वाले किसानों व हरियाणा संस्था को भी शामिल किया था।
इन पर लगाया केस: ये केस अब्बास पिता गुलाब पटेल, उसके बच्चे नजमा, आजाद, खातून बी, अनीशा, जुलेशा, सईदा ने यासीन पिता दाऊद, उसके भाई इस्लाम पटेल वाघेला, सागर बी, मलका बी, हमीदा बी, मम्मू पिता सत्तार पटेल, परिजन रशीदा, शहजाद, मुमताज बेगम, जैतून, फरीदा, बबीता आदि पर लगाया था।
कोर्ट ने संस्था के पक्ष में दिया था फैसला
इस्लाम की तमाम कारगुजारियों को दरकिनार करते कोर्ट ने संस्था के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन इस्लाम चुप नहीं बैठा और उसने इस जमीन पर कब्जा जमा लिया और फिर डेवलपर संजय आनंद से रेशोडील की और उन्हें सारी अनुमतियां दिखाईं।
टीएनसीपी, रेरा अप्रूवल और नगर निगम से बिल्डिंग परमिशन भी बताई। इस दौरान इस्लाम पटेल वाघेला ने बेहद शातिराना ढंग से इस जमीन को लेकर पूर्व से चल रहे कोर्ट केस की जानकारी को छिपा लिया।
संजय आनंद ने अनुमतियों पर भरोसा कर प्रशांत सागर अपार्टमेंट का निर्माण शुरू कर दिया, लेकिन जल्दी ही इस्लाम की कारगुजारियों की कलई खुल गई और कोर्ट केस का मामला सामने आ गया। इस पर आनंद ने काम बंद कर दिया।
तब से ये प्रशांत सागर अपार्टमेंट अधूरा पड़ा है। इसके छह ब्लॉक बनने थे, जिनमें से तीन ही बने थे। इन ब्लॉकों के फ्लैट लोगों को इस्लाम ने स्कूटर, फ्रीज, टीवी देने का लालच देकर बेचे।
कुछेक को अलाॅट हो गए, जबकि बाकी ने पैसा तो जमा करा दिया लेकिन फ्लैट नहीं मिले। वो आज भी अपनी जीवनभर की कमाई के पैसों को या तो वापस देने या फ्लैट देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस्लाम अपनी जेबें भरकर चुप्पी साध गया है। खरीदार बेचारे इधर-उधर भटक रहे हैं।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!