ISI से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा: MP के 3 युवक गिरफ्तार; मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप पर हमले की कर रहे थे साजिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस की स्पेशल सेल ने दावा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
एमपी से गिरफ्तारी, बड़े हमले की तैयारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकमगढ़ के अनमोल राय (24), डबरा निवासी राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है। तीनों को उनके गांवों से पकड़ा गया और दिल्ली ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली–सोनीपत हाईवे स्थित एक व्यस्त ढाबे और हरियाणा के एक सैन्य कैंप को निशाना बनाने की योजना में शामिल थे।
फोन से मिले अहम सुराग
स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन से संदिग्ध ई-मेल, ऑडियो और वीडियो कॉल के सबूत मिले हैं, जांच में सामने आया है कि ये लोग सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेज रहे थे।
गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0 में खुलासा
यह कार्रवाई ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के तहत की गई, जिसमें पहले ही 9 संदिग्ध ऑपरेटिव्स को पकड़ा जा चुका था। पूछताछ में सामने आया कि मॉड्यूल दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर में तैनात सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर फायरिंग और दहशत फैलाने की योजना बना रहा था।
ढाबे और सैन्य कैंप भी थे निशाने पर
जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपियों को दिल्ली–सोनीपत हाईवे के एक भीड़भाड़ वाले ढाबे पर ग्रेनेड हमला करने का टास्क दिया गया था, जिससे बड़े पैमाने पर जनहानि हो सकती थी। इसके अलावा हरियाणा के हिसार स्थित सैन्य कैंप की रेकी कर वहां के वीडियो और तस्वीरें भी हैंडलर्स तक पहुंचाई गईं।
नेटवर्क और फंडिंग की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को इस साजिश के बदले क्या मिला और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। उत्तर प्रदेश के कुछ थानों को भी निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मॉड्यूल के फंडिंग सोर्स, संपर्कों और सीमा पार कनेक्शन की जांच कर रही हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!