भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन: हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 36 मौतों के मामले में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर याचिकाकर्ताओं की ओर से रिपोर्ट सार्वजनिक करने और उसकी प्रति उपलब्ध कराने को लेकर दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने सुनवाई की।
कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशील गुप्ता की अध्यक्षता वाले जांच आयोग की करीब 600 पेजों की रिपोर्ट को हाई कोर्ट की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट के निर्देश के बाद अब मामले से जुड़े वकील जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे और उसका अध्ययन कर सकेंगे। रिपोर्ट अगस्त में हाई कोर्ट के समक्ष पेश की गई थी। इसके बाद से ही रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और याचिकाकर्ताओं को उसकी प्रति उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी।
एक-दो दिन में हाई कोर्ट की वेबसाइट पर होगी उपलब्ध- कल हुई सुनवाई में कोर्ट ने रिपोर्ट को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि रिपोर्ट को स्कैन करने के बाद एक-दो दिन में हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट को लेकर लगी सार्वजनिक उपलब्धता की रोक भी हट जाएगी।
लंबे समय से गोपनीय थी रिपोर्ट
भागीरथपुरा मामले की जांच के लिए हाई कोर्ट ने जनवरी में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया था। आयोग ने जांच पूरी करने के बाद करीब 600 पेजों की रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की।
रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने की मांग के बाद इसे फिलहाल गोपनीय रखा गया था। हालांकि, याचिकाकर्ताओं के वकीलों को रजिस्ट्रार के समक्ष रिपोर्ट देखने और उसमें दर्ज बिंदुओं को नोट करने की अनुमति दी गई थी।
रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग
जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और उसकी प्रति उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एडवोकेट मनीष यादव और एडवोकेट रितेश इनानी के माध्यम से इंटरविनर याचिका दायर की गई है।
इसी मांग से जुड़े आवेदन पर सोमवार को सुनवाई हुई। भागीरथपुरा मामले में कुल सात जनहित याचिकाएं दायर हैं। अब जांच आयोग की पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन आने के बाद उसमें सामने आए तथ्यों और निष्कर्षों पर आगे की सुनवाई में बहस का रास्ता साफ होगा।
वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के निर्देश के बाद अब मामले से जुड़े वकील जांच रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकेंगे और उसका अध्ययन कर सकेंगे।
रिपोर्ट अगस्त में हाई कोर्ट के समक्ष पेश की गई थी। इसके बाद से ही रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और याचिकाकर्ताओं को उसकी प्रति उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी।
संबंधित समाचार

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!