खबर
Top News

आरटीआई रैकेट तक पहुंची नाना पटवारी केस की जांच: प्रशासन आरटीआई लगाकर ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ जल्द शुरू करने वाला है मुहिम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 5:05 pm
शेयर करें:
आरटीआई रैकेट तक पहुंची नाना पटवारी केस की जांच

• पटवारी ड्रग्स, सट्टेबाजी और धोखाधड़ी में कभी भी बन सकता है आरोपी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, लेकिन ऐसे सारे सबूत जुटाए जा रहे हैं, जिनके जरिये उसे ऊपर से इशारा मिलते ही ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टेबाजी और जमीन की धोखाधड़ी में पलभर में आरोपी बनाया जा सकता है।

मामले में नए-नए नामों का खुलासा करने के साथ अपने स्तर पर तहकीकात कर रहे खुलासा फर्स्ट को जानकारी लगी है कि नाना पटवारी का ड्राइवर कृष्णा मोरे ऐसा मोहरा है, जिसके जरिये नाना खनिज विभाग में आरटीआई लगवाता व इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल।

ये भी पता चला है कि पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह की तर्ज पर जिला प्रशासन ऐसे ही ब्लैकमेलर आरटीआई एक्टिविस्टों के खिलाफ मुहिम शुरू करने वाला है। वहीं पुलिस को सन्नी शिंदे की भी तलाश है।

4 अगस्त के अंक में खुलासा फर्स्ट ने बताया था कि किस तरह नाना पटवारी शुभम वैली कॉलोनी के प्लॉटों को कॉलोनाइजर सुमित मंत्री के साथ मिलकर डायरी पर ठिकाने लगाता था। उसने अपना कोड एनपी बना रखा था।

इसी खबर में उसके ड्राइवर कृष्णा मोरे का उल्लेख भी किया था। बताया था कि नाना और सुमित मंत्री ने संजय महाजन नामक व्यक्ति के साथ शुभम वैली के एक प्लॉट का सौदा किया था। डायरी पर हुए इस सौदे के एवज में उसने 11 लाख रुपए दिए थे।

इस एग्रीमेंट में कृष्णा मोरे जमानतदार है, ये भी बताया था। साथ ही बताया था कि 30 जुलाई को जीतू तीनदोरी नामक व्यक्ति संजय महाजन को 20 लाख रुपए देकर धमकाते हुए सुमित मंत्री से प्लॉट की डायरी और एग्रीमेंट ले गया और धमकाकर शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।

खुलासा फर्स्ट को पता चला है कि कृष्णा मोरे सिर्फ नाना पटवारी का ड्राइवर ही नहीं, बल्कि उसके डायरी पर होने वाले सौदो में गवाह भी बनता था। नाना के इशारे पर खनिज विभाग में आरटीआई भी वही लगाता था। इसके बाद शुरू होता अधिकारियों और लोगों को ब्लैकमेल करने का खेल।

जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या खनिज विभाग से संबंधित आरटीआई आवेदनों का उपयोग केवल सूचना प्राप्त करने के लिए हुआ था या उनके बाद किसी प्रकार का दबाव, समझौता या अवैध वसूली जैसा कोई पैटर्न विकसित हुआ।

इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आरोप-पत्र या न्यायिक निष्कर्ष सामने नहीं आया, लेकिन खबर लगी है कि जिला प्रशासन एक बार फिर ऐसे ही ब्लैकमेलर आईटीआई एक्टिविस्टों के खिलाफ अभियान छेड़ने वाला है, जैसा कि पूर्व में ऐसे ही ब्लैकमेलरों के खिलाफ तात्कालिक कलेक्टर मनीष सिंह ने छेड़ा था।

जिला प्रशासन के स्तर पर भी कथित रूप से उन आरटीआई एक्टिविस्टों और ब्लैकमेल की शिकायतों की समीक्षा की तैयारी की चर्चा है, जिनके खिलाफ पूर्व में विभिन्न विभागों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। फिलहाल पूरा मामला जांच में है।

सट्टेबाजी से जुड़े तार, मुजरा पार्टी करने वाला रडार पर
ड्रग्स केस से शुरू हुई कहानी में संजय उर्फ रॉनी कौशल के मोबाइल ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के भी तार जोड़ दिए थे। नाना के नेटवर्क के खास संजय उर्फ रॉनी कौशल को सट्टेबाजी केस में आरोपी बनाने के बाद जब पुलिस ने उसके नेटवर्क की जांच की तो उसमें धर्मेंद्र खींची, मनीष उर्फ मन्नी और निखिल चौहान के नाम सामने आए थे।

इनमें निखिल चौहान को लेकर खुलासा हुआ कि वह कैटरिंग का काम करता है। ऑनलाइन क्रिकेट की सट्टेबाजी से भी जुड़ा है। सट्टेबाजी के साथ-साथ निखिल चौहान रईसों की रातें रंगीन करने के लिए रात में मुजरा पार्टियां आयोजित करता है।

वह कोई रींगा पार्टी भी कराता है। इसमें लड़कियों की डांस पार्टियां शामिल हैं। वहीं सट्टेबाजी से जुड़े लेनदेन, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल, बैंक खातों, यूपीआई ट्रांजेक्शन, डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को पुलिस ने जांच में लिया था।

जांच में बंटी असरानी का नाम भी सामने आया था। साथ ही भंवरकुआं, जूनी इंदौर और द्वारकापुरी क्षेत्र से जुड़े सट्टेबाजों के नामों का भी खुलासा हुआ था। उधर, सट्टेबाजी केस में मानव गंगवानी अभी भी फरार है।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

less than a minute ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

14 minutes ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

17 minutes ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

23 minutes ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

25 minutes ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

33 minutes ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

39 minutes ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 3 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 4 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 21 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 21 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!