खबर
Top News

35 साल पुराने नरसंहार की फिर खुलेगी जांच: 9 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 23 लोगों को मारा था; पुराने मामलों में आतंकियों और मददगारों की भूमिका खंगाल रही एजेंसी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 2:50 pm
शेयर करें:
35 साल पुराने  नरसंहार की फिर खुलेगी जांच

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीरी पंडितों से जुड़े पुराने हत्याकांडों की जांच फिर तेज कर दी है। एजेंसी ने 1998 के वंधामा नरसंहार की जांच दोबारा शुरू की है। इस हमले में 9 महिलाओं और 4 बच्चों समेत 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, SIA ने मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। एजेंसी पुराने मामलों में आतंकियों के साथ-साथ उनके कथित मददगारों और ओवरग्राउंड वर्कर्स की भूमिका की भी जांच कर रही है।

वंधामा के अलावा कश्मीरी पंडित नेता टीका लाल टपलू, पूर्व जज जस्टिस नीलकंठ गंजू, नर्स सरला भट और लेखक सर्वानंद कौल प्रेमी व उनके बेटे वीरेंद्र कौल की हत्या से जुड़े मामलों की जांच भी दोबारा आगे बढ़ाई जा रही है।

1. वंधामा नरसंहार: एक रात में 23 लोगों की हत्या
25 जनवरी 1998 की रात गांदरबल के वंधामा गांव में हथियारबंद आतंकियों ने कश्मीरी पंडित परिवारों को निशाना बनाया था। इस हमले में 23 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे।

रिपोर्टों के मुताबिक, आतंकियों ने परिवारों के सदस्यों को एक जगह इकट्ठा किया और उन पर गोलियां बरसा दीं। यह हमला गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ था।

मामले में लंबे समय तक जांच और कानूनी प्रक्रिया चलने के बावजूद किसी आरोपी को सजा नहीं मिल सकी। अब SIA पुराने रिकॉर्ड और नए साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

2. टीका लाल टपलू की हत्या की भी जांच
कश्मीरी पंडित नेता और वकील टीका लाल टपलू की 13 सितंबर 1989 को श्रीनगर स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उस समय टपलू जम्मू-कश्मीर भाजपा के उपाध्यक्ष थे और घाटी में कश्मीरी पंडित समुदाय के प्रमुख राजनीतिक चेहरों में शामिल थे।

उनकी हत्या को घाटी में आतंकवाद के शुरुआती दौर में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने वाली प्रमुख घटनाओं में गिना जाता है।

उपलब्ध रिकॉर्ड में इस हत्या के पीछे JKLF से जुड़े आतंकियों की भूमिका का उल्लेख मिलता है। SIA अब मामले में उपलब्ध पुराने रिकॉर्ड के साथ नए सुरागों की भी जांच कर रही है।

3. जस्टिस नीलकंठ गंजू की हत्या
4 नवंबर 1989 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व जज नीलकंठ गंजू की श्रीनगर की हरि सिंह स्ट्रीट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गंजू ने JKLF के आतंकी मकबूल भट को मौत की सजा सुनाई थी। मकबूल भट को बाद में 11 फरवरी 1984 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी।

गंजू की हत्या के मामले में JKLF की भूमिका का उल्लेख किया गया है। SIA अब पुराने केस में उपलब्ध साक्ष्यों और नए सुरागों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

सरला भट हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल
SIA ने कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट की 1990 में हुई हत्या के मामले की जांच भी दोबारा शुरू की थी। जून में एजेंसी ने इस मामले में 737 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

चार्जशीट में जेल में बंद JKLF प्रमुख यासीन मलिक को मामले का मास्टरमाइंड बताया गया है। यासीन मलिक वर्तमान में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

सर्वानंद कौल प्रेमी और बेटे की हत्या भी जांच में
SIA कश्मीरी पंडित लेखक सर्वानंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल की हत्या से जुड़े मामले में भी जांच और तलाशी की कार्रवाई कर चुकी है।

1990 में हथियारबंद आतंकियों ने अनंतनाग के सोफ शाली स्थित घर से दोनों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। बाद में 1 मई 1990 को दोनों के शव पेड़ से लटके मिले थे।

यह मामला भी घाटी में आतंकवाद के शुरुआती दौर में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाए जाने की प्रमुख घटनाओं में शामिल रहा है।

पुराने मामलों में नए सिरे से सबूत जुटा रही SIA
SIA की इन कार्रवाइयों का फोकस तीन दशक से अधिक पुराने मामलों में नए साक्ष्य जुटाने, आरोपियों की पहचान करने और आतंकियों के नेटवर्क से जुड़े कथित मददगारों की भूमिका सामने लाने पर है।

वंधामा नरसंहार समेत इन मामलों में अब तक हुई जांच, उपलब्ध दस्तावेजों और नए सुरागों को जोड़कर एजेंसी आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुराने मामलों में नए खुलासे होने की स्थिति में जांच का दायरा और बढ़ सकता है।

संबंधित समाचार

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत हुई दर्ज
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत हुई दर्ज:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

3 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

5 minutes ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

9 minutes ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

15 minutes ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

20 minutes ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

25 minutes ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

33 minutes ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

39 minutes ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 1 hour ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 1 hour ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 1 hour ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

about 1 hour ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 2 hours ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 2 hours ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 2 hours ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 2 hours ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!