खबर
Top News

ड्रग्स माफिया के खिलाफ पैदल मार्च की जगह पटवारी बचाओ पैदल मार्च: कांग्रेस का दोहरा चरित्र बेनकाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 2:11 pm
शेयर करें:
ड्रग्स माफिया के खिलाफ पैदल मार्च की जगह पटवारी बचाओ पैदल मार्च

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा इंदौर से उज्जैन तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि ड्रग्स के खिलाफ पदयात्रा के नाम पर राजनीति करने से पहले कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि वह युवाओं के भविष्य की चिंता कर रही है या अपने नेताओं और उनसे जुड़े विवादों का राजनीतिक बचाव।

उन्होंने कहा कि समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार कांग्रेस इंदौर से उज्जैन तक पैदल मार्च निकालने और मुख्यमंत्री के शासकीय आवास का घेराव करने की धमकी दे रही है। यदि कांग्रेस वास्तव में ड्रग्स के खिलाफ है तो गांधी प्रतिमा से शुरू होने वाली पदयात्रा का पहला पड़ाव उन लोगों के घर होने चाहिए, जिन पर ड्रग्स से जुड़े गंभीर आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘उल्टा चोर कोतवाल को डाटे’ वाली कहावत कांग्रेस की मौजूदा राजनीति पर पूरी तरह फिट बैठ रही है। प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ड्रग्स के आरोपों से घिरे लोगों के प्रति उसका राजनीतिक रुख क्या है।

पटवारी निवास से शुरू करें ड्रग्स विरोधी अभियान... भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की नीयत साफ है तो ड्रग्स विरोधी पैदल मार्च गांधी प्रतिमा से शुरू कर सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास तक ले जाएं और वहां युवाओं को ड्रग्स से बचाने का संकल्प लें और पटवारी बंधुओं को ड्रग्स का सेवन न करने की शपथ दिलाएं।

उन्होंने कहा कि जेन-जी को ड्रग्स के दलदल से बचाने के लिए राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि स्पष्ट नीति और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दिशा में काम कर रही है। इंदौर में सात राज्यों के डीजीपी एवं आईजी स्तर की संयुक्त बैठक में भी ड्रग्स नेटवर्क के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई की रणनीति पर मंथन किया गया है।

प्रदेश का युवा ड्रग्स से मुक्ति चाहता है, राजनीतिक संरक्षण नहीं
यादव ने पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को सलाह दी हैं कि ड्रग्स के खिलाफ पदयात्रा जरूर निकालिए, लेकिन शुरुआत पटवारी निवास से कीजिए। गांधी प्रतिमा से पटवारी निवास तक ड्रग्स विरोधी संदेश दीजिए और बताइए कि कांग्रेस युवाओं को नशे से बचाने के लिए क्या ठोस कदम उठाएगी।

केवल मुख्यमंत्री के विरोध और घेराव की घोषणाओं से ड्रग्स की समस्या समाप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का युवा ड्रग्स से मुक्ति चाहता है, राजनीतिक संरक्षण नहीं। कांग्रेस को तय करना होगा कि वह युवाओं के साथ खड़ी है या राजनीतिक विवादों में घिरे लोगों के बचाव के साथ।

सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे मध्यप्रदेश में ड्रग्स के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनाई जा रही राजनीति से सहमत हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि वास्तव में जेन-जी के भविष्य, नशामुक्त मध्यप्रदेश और युवाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है तो उसे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ड्रग्स के खिलाफ सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; लाखों की भीड़, ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

6 minutes ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

11 minutes ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

26 minutes ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 1 hour ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 2 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 2 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 2 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 3 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!