सड़क दुर्घटना में घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया: नवजीवन देने वाले युवक को मिला यह अवॉर्ड, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर नया जीवन देने वाले निलेश गौर को राज्य शासन के राह-वीर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मान स्वरूप उन्हें कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रूपये भी दिए गए हैं।
अवार्ड आज उन्हें कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हासानी भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने निलेश गौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कहा कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को गोल्डन ऑवर में इलाज के लिए निकटतम अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाकर अनुकरणीय कार्य किया है।
एक राह-वीर के रुप में किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए निलेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सम्माननीय कार्य से अन्य नागरिक भी प्रेरित होंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अप्रेजल कमेटी द्वारा अनुमोदन कर प्रस्ताव राज्य सड़क सुरक्षा समिति लीड एजेंसी को प्रेषित किए जाते हैं।
19 जून 2025 को इंदौर के कमलाकेशर नगर (कुशवाह नगर) निवासी नितेश पिता मधुकर इंदौर में रिक्शा पलटने से मुंह, हाथ एवं पैर में अधिक चोट लगने से घायल हुए। निलेश गौर ने अपने दायित्व एवं तत्परता से गोल्डन ऑवर में उक्त घायल को उपचार के लिए तत्काल अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे घायल की जान बचाई जा सकी।
इंदौर के रामनगर निवासी निलेश गौर पिता रामसिंह गौर को 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। यह राशि राह-वीर द्वारा किए गए कार्य के लिए सम्मान स्वरूप प्रदान की गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की राह-वीर योजना-2025 के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल (पीड़ित) व्यक्ति की गोल्डन ऑवर में इलाज हेतु अस्पताल / ट्रॉमा सेंटर पहुँचा कर उसकी जान बचाने वाले राह-वीर को प्रोत्साहन स्वरूप अवॉर्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!