फ्री एंट्री नहीं मिली तो इन्फ्लुएंसरों ने किया हंगामा: फॉलोअर्स की धौंस दिखा स्नो सिटी को बदनाम करने की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता
युवतियों ने संचालक और स्टाफ से की अभद्रता, थाने पहुंचे तो निकल गई सारी दबंगई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले कुछ कथित इन्फ्लुएंसर अब अपने फॉलोअर्स को हथियार की तरह इस्तेमाल कर कारोबारियों पर दबाव बनाने लगे हैं।
बायपास स्थित स्नो सिटी में ऐसा ही मामला सामने आया, जहां फ्री एंट्री नहीं मिलने पर कथित इन्फ्लुएंसरों और उनके साथ आई युवतियों ने जमकर बवाल किया।
कर्मचारियों और संचालक से अभद्रता की और लाखों फॉलोअर्स होने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी दी।
हालांकि मामला थाने पहुंचा तो उनके तेवर ठंडे हुए और माफी मांगकर निकल गए।
स्नो सिटी के मालिक हरीश कटारिया के मुताबिक कल शाम लगभग 20 लोग अलग-अलग कारों से स्नो सिटी आए थे। इनमें से एक कार का नंबर एमपी 09 डीएल 9485 है। सभी को अंदर एंट्री चाहिए थी।
स्टाफ ने टिकट लेकर प्रवेश करने को कहा तो वे भड़क गए। खुद को बड़े इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर बताते हुए गुंडागर्दी पर उतारू हो गए। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
इसकी जानकारी मिलने पर वह खुद (हरीश कटारिया) मौके पर पहुंचे और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसरों का सम्मान करते हुए 5 से 7 लोगों को फ्री एंट्री देने व अन्य को टिकट लेकर प्रवेश करने की बात कही, लेकिन उनके साथ आई युवतियां नहीं मानी और अभद्रता करते लगीं और धमकाया कि हम शाजापुर के इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं और हमारे लाखों फॉलोअर्स हैं।
तुम्हारा स्नो सिटी का नेगेटिव प्रचार कर बदनाम कर देंगे। इस पर संचालक कटारिया ने सभी से जाने को कहा तो झगड़ने लगे और गालियां देते हुए एक कर्मचारी विनोद पर गाड़ी चढ़ा दी और भाग गए। घायल विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाने पहुंचते ही निकल गई सारी हेकड़ी, मांगने लगे माफी
स्नो सिटी के मालिक हरीश कटारिया ने बताया कथित इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स ने स्टाफ और अन्य लोगों के सामने अभद्रता कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई थी।
शिकायत के बाद कनाड़िया पुलिस ने सभी को थाने बुलाकर कार्रवाई शुरू की तो सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने वाले इन्फ्लुएंसर्स के तेवर ठंडे पड़ गए और माफी मांगने लगे।
इस पर भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की चेतावनी देते हुए मामला खत्म कर दिया गया। हालांकि इस घटना ने यह जरूर दिखा दिया कि कैमरे के सामने दबंग तेवर दिखाने वाले कई कथित इन्फ्लुएंसर्स कानून और पुलिस कार्रवाई के सामने पस्त हो जाते हैं।
हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल- घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें खुद को इंस्टाग्राम के बड़े इन्फ्लुएंसर बताने वाले युवक-युवतियां अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं।
कनाड़िया टीआई सहर्ष यादव ने बताया दोनों पक्षों के बीच रात को समझौता हो गया, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!