खबर
Top News

आज जमेगी इंदौैर की झांकी: 103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 1:22 pm
शेयर करें:
आज जमेगी इंदौैर की झांकी

अहिल्या नगरी में छाया अनंत चतुर्दशी का उत्साह, सूर्यास्त के बाद से शुरू होगा उत्सव का उल्लास

90 अखाड़ों का दिखेगा दमखम, पहलवानों के करतबों का बेसब्री से है इंतजार

झिलमिल झांकियों व बप्पा की विदाई के संग आज रतजगा करेगा शहर

28 खूबसूरत झांकियों का कारवां निकलेगा सड़कों पर, मिलों की झांकियों पर रहेगी सबकी नजर

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कभी तिल रखने की जगह नहीं होती थी इंदौर की सड़कों पर, जिधर नजर घुमाओ, सिर ही सिर नजर आते थे। सिर पर पुट्टल उठाए हजारों लोग यूं उमड़े आते थे जैसे कोई कुंभ का मेला।

दिन से ही सड़क के दोनों छोरों पर पल्लियां बिछ जाती थीं। जगह घेरने की ऐसी मारामारी कि घंटों पहले ही लोग घरों से निकल जाते थे। जरूरी भी था, रातभर जागना जो होता था। रातभर सिनेमाघर आबाद होते थे।

झांकियों के संग फिल्म देखने का ऐसा जज्बा होता था कि झांकी मार्ग की टॉकीज में टिकट ब्लैक होते थे। शहर का सालभर का धंधा दो दिन में पूरा हो जाता था और शहर को खाली होने में दो दिन लग जाते थे।

घर-आंगन अगल-बगल के गांव, कस्बों, शहरों से आने वाले रिश्तेदारों से आबाद हो जाते थे। अतीत की ऐसी अनेक स्मृतियां हैं, जिन्हें लिखें तो पन्ने कम पड़ जाएं। आज इन स्मृतियों का स्मरण सिर्फ इसलिए कि झांकी बंदोबस्त से जुड़े तमाम जिम्मेदार जानें कि ये सिर्फ झांकियों को निकाल भर देने की जिम्मेदारी नहीं, ये हमारे डीएनए में रचा-बसा उत्सव है।

शुक्रवार को सूर्य के अस्ताचल होते ही अहिल्या नगरी उत्सव के उल्लास में निमग्न हो जाएगी। गगन पर चौदहवीं का जगमगाता चांद तो होगा, लेकिन सितारे नील गगन से उतरकर जमीन पर आ जाएंगे।

झिलमिल-झिलमिल इन सितारों की जगमगाहट को लाखों लाख आंखें अपलक निहारेंगी। ये सितारे जमीन पर उतार लाई है हमारे पुरखों की परंपरा। ये लोक परंपरा इस साल 103 बरस की हो गई है।

झांकियों और अखाड़ों से जीवंत इस लोकोत्सव में इस बार भी मिल मजदूरों ने प्राण फूंक दिए हैं। अखाड़ों के पहलवानों, उस्तादों और खलीफाओं ने पूरा दमखम झोंक दिया है। बस, इंतजार है उन लाखोलाख कद्रदानों का, जो श्रमिकों के श्रम से सींची इस कलाकारी को निहारने आंखों ही आंखों में पूरी रात गुजार देंगे। पलक झपकाए बगैर।

नींद आज देह से, आंखों से कोसों दूर रहेगी और उत्सव का उल्लास आत्मा से गलबहियां करेगा। झिलमिल झांकियों व विघ्नहर्ता गणपति बप्पा के संग आज रतजगा करेगा अपन का इंदौर।

साथ होगी उन मिलों की झांकियां जिनके दम पर 100 बरस देखते ही देखते ही गुजर गए। दमखम के दम पर अखाड़ों के करतबों से सजी ये रात बिरलों को ही नसीब होती है। तो चले आइये, सपरिवार उत्सव के इस उल्लास में शामिल होने। बंदोबस्त पूरे हैं, आपको रत्तीभर भी दिक्कत न होगी।

एक बार फिर अहिल्या नगरी में चहुंओर अनंत चतुर्दशी का उत्साह छा गया है। उत्सव का उल्लास सूर्यास्त के बाद से शुरू होगा, लेकिन उत्साह एक दिन पहले से मन में कुलांचे मार रहा है। समूचा शहर दुल्हन की तरह सज संवर गया है।

पूरा 12-15 किमी का चल समारोह रोशनी से नहा गया है। स्वागत मंचों की बाढ़ सी आ गई है। वंदनवार, तोरणद्वार बप्पा की विदाई के इस उत्सव के अभिनंदन को आतुर हो चले हैं। 28 रंगारंग झांकियों का कारवां जब सड़क पर उतरेगा तो आलम क्या होगा? ये रोमांच ही उत्सव में शामिल होने का अपरोक्ष न्योता दे रहा है।

28 झांकियों में से 15 उन मिलों की होंगी जिनके दम पर इस लोकोत्सव का आगाज हुआ था। मिलें तो दम तोड़ चुकी हैं, लेकिन परंपरा आज भी जिंदा है। ये जज्बा कहीं देखने को मिला है क्या?

देशभर की मिलें बंद हो गईं, जिंदगी खानाबदोश हो गई, फिर भी परंपरा दरबदर न हुई? इंदौर इस मामले में भारत में सिरमौर है। आज भी मिलों के उन उजड़े आंगन में ही शेड लगते हैं और झांकियां सजती हैं। वो ही मिल मजदूरों की पीढ़ियां बेजान पुतलों में प्राण फूंकती हैं, जिनके बाप दादाओं ने कभी इस परंपरा को स्थापित किया था।

आज का उत्सव भी बंद हो चुकी मिलों की झांकियों के साथ शुरू होगा। शुभारंभ दिन ढलने के बाद होगा। सबसे आगे खजराना गणेश की झांकी होगी। भगवान गणेश ही 101 बरस के इस लोकोत्सव का श्रीगणेश करेंगे।

इस झांकी के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण व इंदौर नगर निगम की नयनाभिराम झांकियां रहेंगी। इन तीन ‘सरकारी’ झांकियों के बाद शुरू होगा मिल की असली झांकियों का सिलसिला।

6 मिल की झांकियां शामिल होंगी, भंडारी मिल ( होप टेक्सटाइल), कल्याण मिल, हुकुमचंद मिल, मालवा मिल, स्वदेशी मिल व राजकुमार मिल के नाम एक बार फिर जगमगाएंगे। इनके पीछे रहेगी संस्था स्पूतनिक ट्यूटोरियल की झांकी व शास्त्री क्लब छोटा गणपति की झांकी।

15 झांकियां मिलों की रहेंगी व 11 झांकियां अन्य निजी संस्थाओं की। साथ में होंगे 90 अखाड़े। सबके सब बरसों पुराने। अखाड़े भी अपनी-अपनी साज-सज्जा के संग शामिल होंगे, जो किसी झांकी से कम नहीं रहेंगे।

अखाड़ों में पहलवानों के करतब तो शामिल रहेंगे ही, इस बार महिला पहलवानों व युवतियों का दमखम भी दमदारी से देखने को मिलेगा। हर अखाड़े की कला के प्रदर्शन का वक्त जरूर बेहद महीन रखा गया है, लेकिन फिर भी वे इस रत्तीभर वक्त में भी कुछ कर गुजरने के जज्बे से लबरेज हैं।

मालवा का सालाना जलसा आया, तो आ रहे हैं न आप...झांकी मार्ग पर अपराह्न 4 बजे से ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। झांकियां पहले भंडारी मिल रेलवे क्रॉसिंग से शुरू होती थीं, अब डीआरपी लाइन व राजकुमारे ब्रिज के मुहाने से शामिल होंगी।

डीआरपी लाइन से उत्सव का ये कारवां सबसे पहले चिमनबाग मैदान में दस्तक देगा और फिर चिकमंगलूर चौराहा पहुंचेगा। फिर असली रंगत वाली जगह जेल रोड पहुंचेगा। कभी इस हिस्से से झांकी देखना किसी चुनौती व गर्व से कम नहीं होता था।

जेल रोड से झांकियां एमजी रोड पर आएंगी और स्मृतियों में खो गए श्रीकृष्ण टॉकीज के सामने से गुजरते हुए अपने किशनपुरा पुल (कृष्णपुरा) पर आएंगी। यहां से होलकर युगीन छतरियों को प्रणाम करती नंदलालपुरा में प्रवेश करेंगी और फिर यहां से शहर की लंबी-चौड़ी नई सड़क (जवाहर मार्ग) पर आ जाएंगी।

इमली साहिब गुरुद्वारा पर शीश नवाकर उत्सव का ये उल्लास यशवंत रोड चौराहा को क्रॉस कर पीपली बाजार, राम लक्ष्मण बाजार के मुहाने पर पहुंचेगा। फिर बंबई बाजार का इलाका रोशन होगा और कालिका माता दरबार बप्पा के जयकारों से गुंजायमान होगा।

नृसिंह बाजार चौराहे को पार कर 101 बरस की ये परंपरा भगवान नृसिंह को दंडवत कर सर सेठ हुकुमचंद के आशियाने शीश महल के सामने से गुजरेगी और मारोठिया बाजार के मुहाने से गुजरकर सीतलामाता बाजार में दस्तक देगी।

फिर आएगा भगवान जानकीनाथ का गोराकुंड चौराहा। यहां से एक बार फिर उत्सव का ये काफिला एमजी रोड पर आ जाएगा और खजूरी बाजार की अब चौड़ी हो चली सड़क पकड़ लेगा।

मोरसली गली के सामने से गुजरते हुए ये लोक परंपरा अपनी आराध्या देवी मां अहिल्या के आंगन राजवाड़ा चौक में दस्तक देगी और कृष्णपुरा से गुजरती हुई मृगनयनी एम्पोरियम के सामने से सरपट अपने-अपने मिल-मुकाम का रास्ता पकड़ लेगी।

तब तक दिन निकल जाएगा और समूची रात उत्सव मनाकर इंदौर व इंदौरी अपने-अपने घर लौट जाएंगे। अलसाई आंखों में उत्सव का नजारा समाए हुए… तो आ रहे हैं न आप? अपन के इंदौर के, अपने मालवा के इस सालाना जलसे में? इंतजार रहेगा भिया...!!

संबंधित समाचार

स्लाइड से अंबानी गायब
Top News

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

7 minutes ago
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

17 minutes ago
माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान
Top News

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

18 minutes ago
शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
Top News

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

23 minutes ago
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन
Top News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

37 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

41 minutes ago
फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

about 1 hour ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

about 1 hour ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

about 1 hour ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 2 hours ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 2 hours ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 2 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!