खबर
Top News

इंदौर पुलिस-प्रेस की बैठक में शहर हित में कार्य करने पर किया मंथन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 3:33 pm
शेयर करें:
इंदौर पुलिस-प्रेस की बैठक में शहर हित में कार्य करने पर किया मंथन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रानी सराय स्थित पुलिस सभागृह में आज मीडियाकर्मियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पुलिस उपायुक्त जोन-3 अभिषेक रंजन, पुलिस प्रवक्ता और एडीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया, इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम एवं पत्रकार उपस्थित थे। सकारात्मक और सौहार्द्रपूर्ण समन्वय बैठक मैदानी रिपोर्टर और कैमरामैन ने अपनी बात रखी।

बैठक में पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय, सहयोग एवं संवाद को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई। सभी ने मिल-जुलकर बेहतर कार्य करने तथा आपसी सहयोग, विश्वास और सौहार्द्र के साथ शहर एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करते रहने पर सहमति जताई।

इस दौरान इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के प्रेस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ‘इंदौर पुलिस, मीडिया एक परिवार के साथी है और इसी भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत किया जाएगा।’

बैठक में जोर दिया गया कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल समाज और शहरहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी सकारात्मक भावना के साथ भविष्य में भी सहयोग, संवाद और समन्वय का सिलसिला निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया।

24 घंटों फील्ड में रहने वाले रिपोर्टर साथी और कैमरामैन ने बाइट, विजुअल और वीडियो संबंधित कुछ समस्याओं से अवगत करवाया, जिसे अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना और सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मंगल, कार्यकारिणी सदस्य अंशुल मुकाती, हेमंत नागले, मिथलेश गुप्ता, हेमंत शर्मा, अतीक अहमद, संदीप मिश्रा, हार्दिक प्रजापत, डकलस, इमरान खान, राजा, अविनाश वर्मा, नरेंद्र गोस्वामी, राहुल, नीरज बौरासी, चंकी बाजपेयी,अखिलेश सेन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

संबंधित समाचार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन
Top News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

less than a minute ago
आज जमेगी इंदौैर की झांकी
Top News

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

3 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

4 minutes ago
फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

15 minutes ago
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

21 minutes ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

41 minutes ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

43 minutes ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 1 hour ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 1 hour ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 1 hour ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 2 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 19 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 20 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 20 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!