खबर
Top News

इंदौर पुलिस कमिश्नर ने 19 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित: लूट का खुलासा करने वाली टीम के 7 सदस्य भी शामिल; प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार मिला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 5:23 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेहतर पुलिसिंग और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शुरू किए गए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 19 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने 11 अगस्त 2026 को पलासिया स्थित कार्यालय में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

7 पुलिसकर्मी सम्मानित
पलासिया थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का त्वरित खुलासा कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के 7 सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इनमें निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, उपनिरीक्षक जगदीश मालवीय, प्रधान आरक्षक 998 अभिषेक सेंगर, प्रधान आरक्षक 1481 रिंकू राजपूत, प्रधान आरक्षक 2667 विशाल पाटील, प्रधान आरक्षक 3315 इमरत और प्रधान आरक्षक 1850 धनराजगिरी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, टीम ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लूट की घटना का पर्दाफाश किया।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 11 बच्चे बरामद
लसूड़िया थाना पुलिस की निरीक्षक नीतू सिंह और उपनिरीक्षक निधि मित्तल को भी सम्मानित किया गया। दोनों अधिकारियों ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 11 बालक-बालिकाओं को तलाश कर दस्तयाब करने में सराहनीय भूमिका निभाई। उनके इस कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

यातायात व्यवस्था संभालने वाली टीम भी सम्मानित
शहर में बेहतर यातायात प्रबंधन में योगदान देने वाले यातायात पुलिस के 10 अधिकारी-कर्मचारियों को भी पुरस्कार दिया गया।

सम्मानित पुलिसकर्मियों में सहायक उपनिरीक्षक ओमपाल यादव, प्रधान आरक्षक 1052 शत्रु दामोद, महिला आरक्षक 4705 श्रेया, महिला आरक्षक 4546 मनीषा, आरक्षक 3999 भगवत यादव, महिला आरक्षक 4659 रानी, महिला आरक्षक 4535 लता, महिला आरक्षक 4980 प्रियंका, महिला आरक्षक 4653 देवेंद्र पाटीदार और आरक्षक 1996 नवदीप सिंह शामिल हैं।

इन पुलिसकर्मियों ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट में सराहनीय योगदान दिया।

अच्छे काम को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू हुआ साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने और पुलिसकर्मियों में उत्कृष्ट कार्य के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया है।

इसके तहत पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को नियमित रूप से सम्मानित किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस तरह के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे नागरिकों की सुरक्षा एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए और अधिक उत्साह से काम करते हैं।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 19 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 20 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 21 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 21 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 21 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 21 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 21 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 22 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 22 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 22 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 22 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 22 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 22 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 22 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 22 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 22 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 22 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 22 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

1 day ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!