इंदौर-मुंबई के बीच विकास में भागीदारी: महापौर पुष्यमित्र भार्गव व मुंबई महापौर ऋतु तावड़े में हुई चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुंबई -इंदौर के बीच विकास में साझेदारी के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक दिवसीय मुंबई प्रवास बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े और उपमहापौर संजय घाड़ी से मुलाकात कर शहरी विकास से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा की। इससे भविष्य में दोनों शहरों के बीच सहयोग को औपचारिक रूप देने की दिशा में संभावनाओं को मजबूती मिली है।
बताया जाता है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर नगर निगम द्वारा प्रकाशित नागरिक पत्रिका और ‘इंदौरी झोला’ भेंट कर इंदौर की स्वच्छता संस्कृति और नागरिक सहभागिता मॉडल की झलक भी प्रस्तुत की, जिसने दोनों नगर निकायों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और गहरा किया।
बैठक में इंदौर और मुंबई के बीच शहरी स्वच्छता प्रबंधन, कचरा पृथक्करण व रिसाइकिलिंग, स्मार्ट सिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, यातायात प्रबंधन, नगर प्रशासन की आधुनिक तकनीकें, नाइट-टाइम इकोनॉमी, शहर ब्रांडिंग और नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे कई क्षेत्रों में संभावित एमओयू पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।
इंदौर के संजीवनी क्लीनिक मॉडल और योग मित्र अभियान में भी मुंबई प्रशासन की विशेष रुचि रही। महापौर ऋतु तावड़े ने जल्द ही इंदौर आकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तकनीक, नागरिक सहभागिता आधारित योजनाएं और शहरी सौंदर्यीकरण मॉडल का अध्ययन करने की इच्छा जताई।
दोनों शहरों के महापौर ने माना कि तेजी से बढ़ते शहरी भारत में महानगरों के बीच ज्ञान-साझेदारी और संयुक्त पहलें भविष्य की आवश्यकता हैं। यह मुलाकात न केवल दोनों शहरों के बीच संबंधों को ओर मजबूत करती है, बल्कि इंदौर-मुंबई को साझा विकास के नए अध्याय से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण शुरुआत भी साबित होती है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!