सड़कों पर रेंग रहा है इंदौर: आयुक्त के निरीक्षण में बदहाली का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

अवैध कब्जों और संकरे लेफ्ट टर्न ने बिगाड़ी चाल, कागजों में दबी योजनाओं से जनता बेहाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर रेंगते वाहनों और चौराहों पर लगते घंटों के जाम ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। बदतर यातायात व्यवस्था को लेकर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने व्यस्ततम चौराहों का दौरा किया।
इस दौरान सड़कों पर पसरा अतिक्रमण, बिजली के खंभे और संकरे लेफ्ट टर्न विभाग की लापरवाही का खुलासा करते नजर आए। आयुक्त ने रसोमा चौराहा, चंद्रगुप्त चौराहा, हाई कोर्ट चौराहा, लैंटर्न चौराहा, मृगनयनी चौराहा, कृषि कॉलेज चौराहा और महिंद्रा शोरूम चौराहा पर जाकर हालात देखे, जहां यातायात का भारी दबाव बना हुआ है।
निरीक्षण में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और कार्यपालन यंत्री पीएस कुशवाह मौजूद थे। आयुक्त ने माना कि अवैध निर्माण और अस्थायी अतिक्रमण के कारण लेफ्ट टर्न बाधित हैं, जिससे यातायात संचालन असंभव हो गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाधाएं तत्काल हटाई जाएं। चौराहों पर न रोड मार्किंग स्पष्ट है और न संकेतक बोर्ड सही हैं।
आयुक्त ने कहा कि यातायात प्रबंधन की योजनाओं को जल्द जमीन पर उतारें, ताकि नागरिकों को जाम से मुक्ति मिले।
डिवाइडर सुधार और ट्रैफिक मूवमेंट में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं, हालांकि बढ़ता दबाव प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है।
संबंधित समाचार

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!