लैंडिंग से पहले इंडिगो विमान का इंजन फेल: हवा में मचा हड़कंप; 224 यात्री थे सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चेन्नई।
कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार देर रात लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में चालक दल समेत कुल 224 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
लैंडिंग से पहले पायलट को मिली इंजन में खराबी की जानकारी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। विमान को रात करीब 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। लैंडिंग की तैयारी के दौरान पायलट को विमान के बाएं इंजन में खराबी का पता चला।
पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए।
रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा विमान
इमरजेंसी घोषित किए जाने के बाद विमान ने रात करीब 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 224 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सुरक्षित होने की जानकारी है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद, रात 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई।
एयरपोर्ट का संचालन रहा सामान्य
अधिकारियों के मुताबिक घटना के बावजूद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ। अन्य उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। विमान के इंजन में खराबी आने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
कुछ दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में आया था टर्बुलेंस
इससे पहले 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट भी टर्बुलेंस की चपेट में आ गई थी। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास हुई थी। उस समय विमान करीब 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और चालक दल समेत 17 लोग घायल हुए थे। हालांकि, विमान ने बाद में दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की थी।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!