इस देश में फिर चलेंगे 200 और 500 के भारतीय नोट: इतने रुपए साथ ले जा सकेंगे यात्री; जानिए क्या रहेगी शर्तें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, काठमांडू।
नेपाल सरकार ने भारतीय मुद्रा को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 200 और 500 रुपए के भारतीय नोटों को देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। यह छूट केवल 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए नोटों पर लागू होगी। नए नियम से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों, सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों और दोनों देशों के बीच छोटे कारोबार करने वालों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
25000 रुपए तक भारतीय मुद्रा ले जाने की अनुमति
नेपाल सरकार के नए प्रावधान के अनुसार, भारतीय और नेपाली नागरिक अब 200 और 500 रुपए के भारतीय नोटों में अधिकतम 25,000 रुपए तक अपने साथ नेपाल ला या वहां से ले जा सकेंगे। हालांकि, 9 नवंबर 2016 से पहले जारी 500 और 1000 रुपए के पुराने भारतीय नोट पहले की तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
नेपाल राष्ट्र बैंक ने दोहराए नियम
नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने जारी सूचना में बताया कि यह व्यवस्था पहले ही अधिसूचना के माध्यम से लागू की जा चुकी थी। अब नए नोटिस के जरिए नियमों को स्पष्ट करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया है।
भारतीय मुद्रा केवल भारत से ही लाई जा सकेगी
नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरु प्रसाद पौडेल ने स्पष्ट किया कि नेपाली नागरिक भारतीय मुद्रा केवल भारत से ही नेपाल ला सकेंगे। इसी तरह, नेपाल से भारतीय मुद्रा केवल भारत ही ले जाई जा सकेगी। किसी तीसरे देश के माध्यम से भारतीय मुद्रा के आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
पर्यटकों और सीमावर्ती व्यापार को मिलेगा फायदा
नए नियम से नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले नागरिकों और छोटे व्यापारियों को लेनदेन में सुविधा मिलेगी। वर्षों से 100 रुपए के नोटों तक सीमित व्यवस्था के कारण यात्रा और खरीदारी में कई व्यावहारिक दिक्कतें आती थीं, जिनमें अब राहत मिलने की उम्मीद है।
विदेशी मुद्रा को लेकर भी नियम स्पष्ट
नेपाल राष्ट्र बैंक ने यह भी कहा है कि नेपाली नागरिक और विदेशी पर्यटक बिना सीमा शुल्क घोषणा के 5000 अमेरिकी डॉलर या उसके बराबर विदेशी मुद्रा नेपाल ला सकते हैं। यदि राशि इससे अधिक होती है, तो आगमन के समय सीमा शुल्क अधिकारियों के समक्ष इसकी घोषणा करना अनिवार्य होगा।
नोटबंदी के बाद लगे थे प्रतिबंध
भारत में 8 नवंबर 2016 को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद नेपाल ने भारतीय मुद्रा के उपयोग और आवागमन पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। अब नए फैसले से दोनों देशों के बीच यात्रा, पर्यटन और सीमा पार लेनदेन पहले की तुलना में अधिक सुगम होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!