खबर
Top News

अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास: गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे सामाजिक कार्यकर्ता; बोले- शहर से हटने तक जारी रहेगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 सितंबर 2026, 11:41 am
शेयर करें:
अवैध होर्डिंग-पोस्टर के खिलाफ अनिश्चितकालीन उपवास

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध होर्डिंग और बैनर-पोस्टर के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे ने अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर दिया है। वे अपनी पत्नी संगीता पांडे के साथ रीगल तिराहे स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे हैं।

अवैध बैनर-पोस्टर हटने तक जारी रहेगा उपवास
पांडे का कहना है कि जब तक शहर की गलियों, मोहल्लों और चौराहों से अवैध बैनर-पोस्टर नहीं हटाए जाते, तब तक वे उपवास जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे केवल पानी ग्रहण करेंगे।

आशा की किरण कार्यक्रम में पहुंचे लोग
रविवार शाम धरना स्थल पर ‘आशा की किरण’ नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पांडे के अनुसार, कार्यक्रम में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। लोग हाथों में मोमबत्तियां और फ्लैशलाइट लेकर पहुंचे और नारे लगाए।

इसके बाद लोगों ने रीगल क्षेत्र में भ्रमण भी किया। पांडे ने बताया कि अगला कार्यक्रम रात 8 से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभक्ति गीत और महापुरुषों के संस्मरण रखे जाएंगे।

समूह बनाने की अपील की
उन्होंने कहा कि दिन में भी जो लोग धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन देना चाहते हैं, उनका स्वागत है। पांडे ने जनहित के मुद्दों पर सक्रिय लोगों को जोड़ने की बात कहते हुए 100 ‘जनधर्मियों’ का समूह बनाने की अपील भी की है।

16 सितंबर की घटना को लेकर मारपीट का आरोप
पांडे का आरोप है कि 16 सितंबर को वे मरीमाता चौराहे पर एक स्मारक सूचक पर लगे कथित अवैध बैनर-पोस्टर का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट की।

उनका दावा है कि आरोपियों ने उनका माइक और रिकॉर्डिंग डिवाइस भी छीन लिया और उन्हें विधायक गोलू शुक्ला का नाम नहीं लेने के लिए कहा। पांडे ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले लोग विधायक गोलू शुक्ला से जुड़े हुए थे।

हालांकि, उन्होंने खुद कहा है कि आरोपियों की पहचान और उनके किसी राजनीतिक व्यक्ति से संबंध की स्थिति FIR और CCTV फुटेज सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पांडे के मुताबिक, घटना के पांच दिन बाद तक FIR दर्ज नहीं हुई थी।

गांधीजी की शरण में बैठने का फैसला किया
पांडे ने कहा कि घटना से वे आहत हुए और उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट हुई। इसके बाद उन्होंने अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर उपवास करने का निर्णय लिया।

बाद में उनकी पत्नी संगीता पांडे भी उनके साथ उपवास पर बैठ गईं। परिचितों और समर्थकों को इसकी जानकारी मिलने के बाद धीरे-धीरे अन्य लोग भी धरना स्थल पर पहुंचने लगे।

हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला
पांडे का दावा है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर अवैध बैनर-पोस्टर हटाए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस व्यवस्था का प्रभावी ढंग से पालन कराने की मांग की है।

जनता से फोटो लेकर शिकायत करने की अपील
पांडे ने शहरवासियों से अपील की है कि जहां भी अवैध बैनर-पोस्टर दिखाई दें, उनकी तस्वीर लेकर संबंधित अधिकारियों के सामने मामला उठाएं। उनका कहना है कि जनता की जागरूकता और भागीदारी से ही शहर में अवैध प्रचार सामग्री पर रोक लगाई जा सकती है।

उन्होंने ऐसे काम करने वालों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से सवाल उठाने और आगामी चुनाव में उन्हें वोट नहीं देने की अपील भी की है।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज
Top News

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र

13 minutes ago
8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट
Top News

8 साल के बच्चे से बेरहमी से मारपीट:नशे में पिता ने की; 3 दिन कमरे में बंद रखा, आंख-कान पर आई गंभीर चोट

31 minutes ago
छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 18 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 19 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 19 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 19 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 19 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 19 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 19 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 20 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 20 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 20 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 20 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 20 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 20 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 20 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 20 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!