आयकर विभाग की छापेमारी: सरकारी ठेकों से जुड़े 4 बड़े ग्रुप जांच के दायरे में; कार्रवाई अभी भी जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने 16 जनवरी की अलसुबह बड़ी छापेमारी शुरू की, जो कई ठिकानों पर अभी भी जारी है। बता दें कि, शुरुआत बीआरजी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप से हुई थी, लेकिन इसके बाद छापेमारी का दायरा बढ़कर इंदौर की केजी गुप्ता कंपनी, देवास-कन्नौद की बिंदल डेवलपर्स और लोधीपुरा, इंदौर की लक्ष्मी स्टील्स तक फैल गया।
20 ठिकानों पर जांच जारी
सूत्रों के अनुसार, इन सभी कंपनियों के डायरेक्टर, अधिकारी और कार्यालयों पर 70 से ज्यादा आयकर अधिकारी तैनात हैं। कुल लगभग 20 ठिकानों पर जांच की जा रही है।
सरकारी ठेकों से जुड़ी हैं सभी कंपनियां
बीआरजी इंफ्रास्ट्रक्चर, केजी गुप्ता फर्म और बिंदल डेवलपर्स सरकारी सड़कों, टोल प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों के ठेके लेते हैं। वहीं लक्ष्मी स्टील फायर ब्रिगेड की मशीनें और वाहन तैयार कर सरकारी विभागों को सप्लाई करती है।
बीआरजी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप का परिचय
बीआरजी इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। यह कंपनी 2018 में प्राइवेट से पब्लिक कंपनी बनी। इसमें ब्रिज किशोर गोयल चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। राजेंद्र गोयल और गोपाल गोयल होल-टाइम डायरेक्टर हैं, जबकि उप्पल गोयल और यश गोयल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
इसके अलावा मोहित भंडारी, खुशबू पाटौदी, बृजमोहन माहेश्वरी और रविंद्र करोड़िया नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में बोर्ड में शामिल हैं।
अन्य कंपनियों का विवरण
केजी गुप्ता फर्म में कृष्ण गोपाल गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। मंगल गुप्ता और कार्तिक गुप्ता भी बोर्ड में शामिल हैं। कंपनी का कार्यालय ओल्ड पलासिया के रविंद्र नगर क्षेत्र में स्थित है और यह सिविल इंजीनियरिंग, आवासीय भवन, सड़क और पुल निर्माण के ठेके लेती है। यह आईडीए, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे और एकेवीएन जैसी सरकारी एजेंसियों के लिए काम करती है।
कंपनी के पास है कई ठेके
देवास कन्नौद स्थित बिंदल डेवलपर्स में नरसिंह बिंदल और नंदिनी बिंदल डायरेक्टर हैं। कंपनी के पास एमपी रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी, पीडब्ल्यूडी सहित उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा क्षेत्रों के कई ठेके हैं।
सरकारी विभागों को सप्लाई करती है माल
वहीं इंदौर के लोधीपुरा क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी स्टील्स के प्रमुख मनोज नीमा हैं, जो फायर ब्रिगेड के उपकरण और वाहन तैयार वहीं इंदौर के लोधीपुरा क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी स्टील्स के प्रमुख मनोज नीमा हैं, जो फायर ब्रिगेड के उपकरण और वाहन तैयार कर सरकारी विभागों को सप्लाई करती है।
किसके निर्देशन में हो रही कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर अमरेश सिंह के निर्देशन में की जा रही है। इंदौर इन्वेस्टिगेशन विंग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य राजे काकासाहेब पवार की टीम, एडिशनल डायरेक्टर राजेश मीना के नेतृत्व में जांच को अंजाम दे रही है।
हवाला नेटवर्क से जुड़े इनपुट की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई के पीछे हवाला नेटवर्क से मिली अहम जानकारियां बताई जा रही हैं। बीते दो वर्षों में आयकर विभाग द्वारा की गई कई दबिशों में बड़ी रकम के लेन-देन से जुड़ी डायरियां सामने आई थीं।
जांच के दायरे में आए नाम
इसी कड़ी में सरकारी ठेके लेने वाली कंपनियों के नाम भी जांच के दायरे में आए हैं।बताया जा रहा है कि सरकारी ठेकों में लंबे समय से लगते रहे कमीशनखोरी के आरोपों से जुड़े ट्रांजेक्शन हवाला नेटवर्क में उजागर हुए हैं।
कार्रवाई अभी भी जारी
इसकी आंच ठेके देने वाले सरकारी विभागों के अधिकारियों तक पहुंचने की भी चर्चाएं हैं। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अब तक इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई अभी भी कई ठिकानों पर जारी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!