किस तीर्थनगरी में डूब गए दो दोस्त: कहां से क्या प्लान कर आए थे; कैसे हुआ हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार तड़के नर्मदा स्नान के दौरान बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। गुजरात के वापी से आए दो दोस्त नर्मदा नदी के गहरे पानी में डूब गए।
ब्रह्मपुरी घाट पर नहाते समय हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा मंदिर के पास ब्रह्मपुरी घाट पर नहाते समय हुआ। दोनों के डूबने की सूचना पर पुलिस और होमगार्ड के गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवक अपने तीसरे दोस्त के साथ एमपी घूमने आए थे।
एक अन्य दोस्त के साथ आए थे
पुलिस के अनुसार मनीष (22) और विवेक सिंह (22) निवासी वापी (गुजरात) अपने एक अन्य दोस्त के साथ सोमवार को उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर शाम को ओंकारेश्वर पहुंचे थे।
आधी रात को नहाने पहुंचे
दोनों की योजना थी कि सुबह 5 बजे ओंकारेश्वर मंदिर खुलते ही दर्शन कर वापस गुजरात निकल जाएंगे। इस कारण से ही वे रात 3 बजे ही ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करने पहुंच गए थे।
सीढ़ियां उतरे तो गहरे गड्ढे में चले गए
बताया जाता है कि जब दोस्त किनारे पर नहा रहे थे। जैसे ही वे घाट की दो सीढ़ियां नीचे उतरे, वहां पानी में गहरे गड्ढे में चले गए और डूबने लगे।
बाहर खड़े दोस्त ने मचाया शोर
बाहर खड़े तीसरे दोस्त ने इस पर शोर मचाया। घाट पर सन्नाटा था और इस दौरान न तो वहां कोई नाविक था न अन्य श्रद्धालु।
दोनों छात्र थे
मांधाता पुलिस के अनुसार कि मनीष सीए फाइनल और विवेक बीकॉम का छात्र था। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों को तलाशा जा रहा है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!