किस शहर में रक्षक ही बना भक्षक: किस पर लगा छेड़छाड़ का आरोप; सड़क पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने किया हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून की रखवाली करने वाली वर्दी जब खुद सवालों के घेरे में आ जाए, तो भरोसा डगमगाना लाजिमी है। बुधवार रात छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब महिलाओं और रहवासियों ने एक पुलिस जवान पर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और पीछा करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर जमकर हंगामा किया।
आरोपी जवान को भीड़ ने पकड़ा
गुस्साई भीड़ ने आरोपी जवान को मौके पर पकड़ लिया और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ गई। मामला बढ़ता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जवान पर प्रकरण दर्ज
बाद में आरोपी जवान के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस जवान दीपक की नियुक्ति अनुकंपा आधार पर पुलिस विभाग में हुई थी।
छत्रीपुरा थाने में है पदस्थ
वह करीब 5 वर्षों तक सराफा थाना क्षेत्र में पदस्थ रहा। करीब 6 महीने पहले ही उसका तबादला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में हुआ था।
चार महीने से किशोरी का कर रहा था पीछा
रहवासियों और महिलाओं का आरोप है कि आरोपी जवान पिछले चार महीनों से एक किशोरी का लगातार पीछा कर रहा था। वह रास्ते में रोकने, घूरने और आपत्तिजनक इशारे करने जैसी हरकतें करता था।
गाड़ी पर जबरन बैठाने का प्रयास भी किया
इतना ही नहीं, आरोप है कि कई बार उसने किशोरी को अपनी गाड़ी पर जबरन बैठाने का प्रयास भी किया।स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी जवान को उसकी हरकतों को लेकर कई बार समझाइश दी गई थी।
चेतावनी भी दी थी
क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने उसे चेतावनी भी दी थी कि वह अपनी हरकतों से बाज आए, लेकिन इसके बावजूद उसका रवैया नहीं बदला।
बुधवार रात भड़का आक्रोश
बुधवार शाम जब आरोपी जवान एक बार फिर क्षेत्र में घूमता नजर आया, तो कुछ महिलाओं ने विरोध किया। इसी दौरान किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगने पर महिलाओं ने शोर मचा दिया।
पकड़कर पुलिस को सूचित किया
देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और आक्रोश फैल गया। रहवासियों ने जवान को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही छत्रीपुरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एफआईआर दर्ज करने की मांग
हालात उस वक्त और तनावपूर्ण हो गए, जब भीड़ ने मौके पर ही एफआईआर दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। महिलाएं और रहवासी किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं थे। क्षेत्र में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
एसीपी ने मौके पर की पूछताछ
मौके पर पहुंचे एसीपी ने आरोपी जवान दीपक से मौके पर ही पूछताछ की और उसे कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद जवान को थाने ले जाया गया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
नाबालिग से जुड़ा मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ पास्को एक्ट, छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए जांच बेहद संवेदनशील तरीके से की जा रही है।
विभागीय जांच भी शुरू
आपराधिक प्रकरण के साथ-साथ पुलिस विभाग ने आरोपी जवान के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
जांच में यह बिंदु भी शामिल किया गया है कि आरोपी जवान किस ड्यूटी पर था, वह बार-बार क्षेत्र में क्यों घूम रहा था और क्या उसके खिलाफ पहले भी कोई शिकायत सामने आई थी।
वर्दी की छवि पर सवाल
इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि और वर्दी की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब रक्षक ही महिलाओं को असुरक्षित महसूस कराए, तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा।
संबंधित समाचार

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!