किस शहर में दूषित पानी से हो गई मौतें: सुरक्षा घेरा तोड़कर पीड़ितों से मिलने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता; 1-1 लाख के चेक दिए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 23 लोगों के मौत के बाद शहर आए । राहुल गांधी पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कुछ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों को एक- एक लाख और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 50 हजार का चेक प्रदान किया। शाम को राहुल गांधी इंदौर से रवाना हो गए।
पांच के बच्चे की परिजनों से भी मिले
राहुल पांच माह के अव्यान के घर भी पहुंचे। मन्नतों के बाद जन्में इस बच्चे की भी दूषित पानी के कारण जान चली गई।
राहुल ने उसके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाई। प्रत्येक पीड़ित परिवार को राहुल ने मदद दी।
इलाके की गलियां काफी सकरी हैं, इस कारण राहुल गांधी पैदल ही पीड़ित परिवारों के घर तक पहुंचेंगे। राहुल गांधी ने गीताबाई और जीवनलाल के परिजनों से मुलाकात की।
कल रात को एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की एक बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी के भागीरथपुरा में जाने के लिए मनाही की गई थी।
सुरक्षा घेरा तोड़कर पहुंचे
इसके बाद भी राहुल गांधी इलाके में पहुंचे। एक बार तो वे सुरक्षा घेरा तोड़कर पीड़ितों के परिवार वालों से मिलने पहुंच गए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता भी राहुल गांधी के साथ में हैं।
प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले के अनुसार प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण बैठक को रद्द करना पड़ा है।
एक परिवार के घर ताला
यह भी जानकारी मिली है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिन पीड़ित परिवारों से मिलने वाले थे, उनमें से एक परिवार के घर पर ताला लगा मिला।
राहुल की यात्रा के बाद भी चैन से नहीं बैठेगी कांग्रेस
आज राहुल गांधी की भागीरथपुरा यात्रा के बाद भी कांग्रेस चैन से बैठने वाली नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि पार्टी इस मुद्दे पर तब तक आंदोलन जारी रखेगी जब तक कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता।
परिजनों को एक कराेड़ का मुआवजा मिले
उन्होंने कहा कि हमारी मांग मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा, शहरभर की पानी की पाइपलाइनों की जांच कर शुद्ध पानी का वितरण और जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा है।
जब तक ये नहीं होता तब तक कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा। हम पीड़ितों को न्याय दिलाकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इंदौर को साफ-स्वच्छ शहर का तमगा आठ बार मिलने के बाद यदि दूषित पानी से लोगों की मौतें हो रही हैं तो ये नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह है।
भागीरथपुरा में भारी पुलिस बल तैनात
भागीरथपुरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पहुंचने की वजह से पूरे क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया । इससे भागीरथपुरा पुलिस छावनी बन गया है।
भागीरथपुरा में एसपीजी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया । वहीं अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
गांधी प्रतिमा पर मौन उपवास
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर दौरे के दौरान मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में गांधी प्रतिमा पर होने वाले मौन प्रदर्शन में भी शामिल होगे।
यहां वह मौन उपवास के जरिए प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए केन्द्र सरकार का विरोध जताएगे।
संबंधित समाचार

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!