विकास के नाम पर गड्ढों से पटा शहर: नर्मदा लाइन और सीवरेज कार्य से बदहाल हुई सड़कें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की अंदरूनी सड़कें इन दिनों बदहाल हो चुकी हैं। नर्मदा जल लाइन लीकेज, सीवरेज नेटवर्क और सड़क निर्माण के नाम पर नगर निगम ने पूरे शहर की सड़कों को जगह-जगह से खोदकर छोड़ दिया है। महीनों से जारी यह अव्यवस्था अब आम जनता के लिए रोजाना की मुसीबत बन चुकी है। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक हर तरफ गड्ढे हैं।
मौसम का मिजाज बदलते ही नागरिकों की परेशानियां दोगुनी हो जाती हैं। धूप निकलते ही सड़कों से धूल का गुबार उड़ने लगता है, जिससे वाहन चालकों का सांस लेना दुश्वार हो जाता है, वहीं बारिश होते ही यही मार्ग दलदल में तब्दील हो जाते हैं और कीचड़ की वजह से पैदल चलना तक दूभर हो जाता है।
रोज दुर्घटनाएं हो रहीं... शहर के जबरन कॉलोनी इलाके की स्थिति सबसे चिंताजनक बनी हुई है। इस पूरे क्षेत्र में सड़क नाम की कोई चीज बची ही नहीं है। बीच रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे खुदे पड़े हैं, जिनमें गंदा पानी भरा हुआ है।
जलभराव के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों का घरों से बाहर निकलना तक जोखिम भरा हो गया है।
गड्ढों के आसपास बैरिकेड्स रखे.... इसी तरह पंढरीनाथ क्षेत्र में नगर निगम द्वारा पाइप लाइन सुधार के नाम पर कई दिनों पहले गहरे गड्ढे खोदे गए थे। काम पूरा करने के बजाय इन जानलेवा गड्ढों को खुला ही छोड़ दिया गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के स्थान पर निगम ने महज खानापूर्ति करते हुए गड्ढों के आसपास पुलिस के बैरिकेड्स पटक दिए हैं। ये बैरिकेड्स हादसों को न्योता दे रहे हैं और रात के अंधेरे में आने-जाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं।
कछुआ गति से चल रहा काम... यातायात के भारी दबाव वाले गाड़ी अड्डा जूनी इंदौर क्षेत्र का हाल भी बेहद दयनीय है। इस मुख्य मार्ग पर सड़क पुनर्निर्माण के नाम पर कई दिन पहले खुदाई कर दी गई थी, लेकिन उसके बाद से काम कछुआ चाल से चल रहा है।
इस मार्ग पर वाहनों का निरंतर दबाव रहता है, मगर खुदी हुई सड़क और बिखरी गिट्टियों के कारण अब पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे व्यापार और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
लगातार शिकायतों के बाद भी नहीं हो रहा सुधार... सड़कों की इस बदहाली और कछुआ चाल से चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और उनके अधीनस्थ अधिकारियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
क्षेत्रीय रहवासी लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी और मॉनिटरिंग के अभाव में ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम खींच रहे हैं, जिसका खामियाजा इंदौर की जनता भुगत रही है।
यदि समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरा गया और निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो शहर की जनता का आक्रोश किसी भी दिन सड़कों पर दिखाई दे सकता है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!