राज नगर में पुलिस का नहीं, गुंडों का राज: बदमाश ने युवक को घेरकर चाकू मारे और पीटा; चंदन नगर टीआई इंद्रमणि पटेल पर अब तक कार्रवाई नहीं
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जब सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का...। ये कहावत चंदन नगर टीआई इंद्रमणि पटेल के मामले में बिल्कुल फीट बैठती है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की फटकार की नाराजगी के बाद भी दो गंभीर मामलों में पुलिस कमिश्न ने टीआई इंद्रमणि पटेल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इसी का नतीजा ये कि अपराधों को रोकने में नाकाम ये टीआई मस्ती से कुर्सी तोड़ रहे हैं। तभी तो परसों रात थाना क्षेत्र के राजनगर में एक बदमाश ने साथियों के साथ एक युवक को न केवल पीटा बल्कि उस पर चाकू के वार भी किए। पूरा घटनाक्रम राजनगर पुलिस चौकी के पास हुआ। हालांकि मामले में केस दर्ज नहीं हुआ, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि राज नगर में पुलिस का नहीं गुंडों का राज है।
जानकारी के अनुसार घटना राज नगर पुलिस चौकी के पास की है, जो कि यहां रहने वाले एक परिवार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर की रात करीब 9.10 मिनट 38 सैंकड़ पर एक युवक दौड़ता हुआ आया और एक जगह चैनल गेट खुला देख घर में घुस गया और किसी को मोबाइल लगाने लगा। इसके करीब 20 सैंकड़ बाद ही दो बदमाश उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। एक बदमाश के हाथ में तड़तड़ी वाला खुला चाकू था, तो दूसरे के हाथ में बेल्ट। बदमाशों ने पास ही में खुली दुकान के संचालक से युवक के बारे में पूछा।
उसके अनभिज्ञता जताने पर बदमाश चैनल गेट वाले घर के बाहर खड़े होकर गालियां देने लगे। इस दौरान बदमाश चाकू भी लहराता रहा, तभी एक युवक बाइक से आया और रूक गया। युवक ने दोनों बदमाशों से कुछ कहा लेकिन उन्होंने उसे अनसुना कर दिया। इसके कुछ सैंकड़ बाद घर में छिपा युवक हिम्मत कर बाहर निकला तो बदमाशों ने उसे पकड़ा और धकेलते हुए सड़क किनारे ले गए।
बदमाश उसे चाकू मारने लगा लेकिन बाइक सवार युवक तुरंत उतरा और उसे बचाने लगा। पूरा घटनाक्रम करीब दो मिनट चला। इस दौरान बदमाश ने उसे मारने के चाकू कई बार चलाया लेकिन सौभाग्य से युवक मददकर्ता के कारण हर बार बच गया। इसके बाद भी युवक नहीं माना और दौड़ते हुए मददकर्ता युवक की बाइक को लातमारकर गिरा दिया। इस बीच दोनों बदमाशों ने दो बाइक पर सवार पांच साथी और आ गए। इसके बाद उन्होंने युवक को जमकर पीटा।
आखिरकार युवक को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। इस दौरान राहगीर आसपास से गुजरते रहे लेकिन उन्हें टोकने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई। बताते हैं घायल युवक को चाकू का गंभीर वार नहीं लगा। संभवत: इसके चलते वह चंदन नगर थाने पर शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचा।
वहीं रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में पहले गुंडागर्दी चरम पर थी। इसके चलते जनसहयोग से सालों पहले राजनगर में चौकी की शुरूआत की गई, लेकिन वर्तमान टीआई से शिकायत के बाद भी चौकी खाली रहती है। सालभर में पुलिसकर्मी यदाकदा ही नजर आते हैं। इसके चलते क्षेत्र में गुंडे खुलेआम चाकू लहराकर चला रहे हैं और गुंडागर्दी चरम पर है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!