खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: नोटिस का ‘खेल’ शुरू; अवैध निर्माण पर मेहरबान जोन-9 के अधिकारियों की मूक सहमति का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की साख को उसके ही चंद मलाईदार विभागों में बैठे अधिकारी बट्टा लगा रहे हैं। यशवंत निवास रोड जैसे वीआईपी इलाके में, जहां परिंदा भी पर मारे तो निगम को खबर हो जाती है, वहां महीनों से नियमों को धता बताकर एक बहुमंजिला अवैध निर्माण किया जा रहा।
खुलासा फर्स्ट ने जब इस भ्रष्टाचार के काले साम्राज्य का खुलासा किया तो निगम के गलियारों में ऐसा हड़कंप मचा कि अधिकारी अब कागजों का सहारा लेकर बचाव के रास्ते ढूंढ रहे हैं।
हैरानी इस बात की है कि जो निगम अमला शहर के किसी गरीब का छज्जा निकलते ही बुलडोजर लेकर पहुंच जाता है, उसे वार्ड-47 और जोन-9 के अंतर्गत चंद्रकिरण भवन (6/7) पर हो रहा यह विशाल निर्माण दिखाई नहीं दिया। खुलासा फर्स्ट में खबर प्रकाशित होने के बाद अब जोन-9 के कथित जिम्मेदार अधिकारी अभिषेक सिंह और भवन अधिकारी विशाल सिंह अपनी गर्दन फंसती देख ‘सीएम हेल्पलाइन’ को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
जिस निर्माण स्थल पर खुद भवन अधिकारी विशाल सिंह मूक सहमति दे रहे थे, अब उसी मामले में नोटिस का खेल खेलकर प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की जा रही है।
23 जनवरी को की थी शिकायत
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जिस सीएम हेल्पलाइन (शिकायत क्रमांक 36492156) के हवाले से यह नोटिस जारी किया गया है, उसके विवरण खंगालने पर पता चला कि यह शिकायत 23 जनवरी को अमरेंद्र सिंह नामक युवक द्वारा की गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों ने तब तक कोई सुध नहीं ली जब तक मामला जनता के बीच नहीं आया।
अब आनन-फानन में नोटिस जारी कर यह बताने की कोशिश की जा रही है कि विभाग जाग रहा है, जबकि सच यह है कि यह केवल अपनी पिछली गलतियों और मिलीभगत पर पर्दा डालने का एक हथकंडा मात्र है।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!