खबर
Top News

उत्तराखंड में भारी बारिश का असर: केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई; यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मई 2026, 11:12 am
शेयर करें:
उत्तराखंड में भारी बारिश का असर

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी वर्षा, तेज आंधी-तूफान और भूस्खलन की आशंका जताई है, जिसके चलते शनिवार देर रात से क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है।

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर केदारनाथ पैदल मार्ग पर मौजूद सभी श्रद्धालुओं को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग प्वाइंट और सुरक्षित स्थानों पर रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सभी सेक्टर अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों को लगातार निगरानी रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पुलिस और राहत एजेंसियां अलर्ट पर
प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा, भूस्खलन, मार्ग अवरोध या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और डायल-112 को सूचना देने की अपील की गई है।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्रा रोकने का निर्णय पूरी तरह उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है और मौसम में सुधार होते ही आगे की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

चारधाम क्षेत्रों में भी बारिश
रविवार को चारधाम यात्रा मार्गों सहित गढ़वाल मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। मसूरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर गढ़वाल, कोटद्वार और नई टिहरी समेत कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार हो रही वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है।

पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और तेज मौसम गतिविधियों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने की संभावना जताई है, जिससे संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और सड़क अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति में सुधार होने के बाद ही केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

टैग:

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 11 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 11 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 11 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 11 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 11 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 11 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 11 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 12 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 12 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 12 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 12 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 12 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 12 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 12 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 12 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 12 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 12 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 12 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 12 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!