अवैध रिकवरी गैंग का खुलासा: किस्त बकायेदारों का डेटा लेकर गाड़ियां छीनते थे; एक आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे रिकवरी गैंग का खुलासा किया है, जो फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों की गाड़ियां छीनकर उनसे रुपए वसूलता था।
एक आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार हैं। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, आरोपी नीरज लोधी कमीशन के लालच में फाइनेंस कंपनियों के लिए अवैध रूप से काम करता था।
कंपनी के अधिकृत कर्मचारी नहीं थे
जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी कंपनियों से किस्त नहीं भरने वाले ग्राहकों का डेटा हासिल कर लेते थे, जबकि वे कंपनी के अधिकृत कर्मचारी नहीं थे।
रिकवरी एजेंट बताकर लोगों को डराते
इसके बाद वे खुद को रिकवरी एजेंट बताकर लोगों को डराते और उनकी गाड़ियां जब्त कर लेते थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब राजीव नगर निवासी शकील खान ने शिकायत दर्ज कराई।
किस्त का हवाला देकर बाइक छीनी
शकील मिस्त्री का काम करता है और उसने 2025 में एलएनटी से बाइक फाइनेंस कराई थी। दो दिन पहले जब वह अरबिंदो अस्पताल से घर लौट रहा था, तभी एमआर-10 क्षेत्र में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और किस्त बकाया होने का हवाला देकर उसकी बाइक छीन ली।
वाहन लौटाने के बदले पैसे की मांग की
शकील ने जब फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया तो पता चला कि कंपनी की ओर से कोई अधिकृत टीम उसकी बाइक जब्त करने नहीं गई थी। इसके बाद उसने खुद तलाश शुरू की और कुछ समय बाद उसे एक आरोपी बाइक चलाते हुए दिखाई दिया, जिसने वाहन लौटाने के बदले पैसे की मांग की।
नीरज लोधी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नीरज लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम उजागर किए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, खासकर उन लोगों की भूमिका पर फोकस है जो फाइनेंस कंपनियों से ग्राहकों का डेटा लीक कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और डेटा लीक करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!