अवैध अहाता बना डांस बार: पसंदीदा गानों पर शराबियों ने लगाए ठुमके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पब-बार में नशे में शराबियों को जोरदार म्यूजिक पर ठुमके लगाते देखना तो आम है, लेकिन कल नशे में धुत शराबियों ने अवैध अहाते को ही डांस बार बना दिया। आधा दर्जन शराबियों ने न केवल तेज आवाज में फिल्मी गाने पर ठुमके लगाए, बल्कि पंजाबी गानों पर भी कमर मटकाई।
हालांकि ऐसा हो भी क्यों न जब जिम्मेदारों के आंखें मूंद लेने के चलते शहरभर में ढेरों अवैध अहाते जो खुल गए हैं, जिनके संचालक बेखौफ होकर टेबल-कुर्सियां और सोफे लगाकर लोगों को शराब पिलवा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि साल 2023 की आबकारी नीति के तहत प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेशभर के अहाते (जहां बैठकर शराब पी जाती है) और शॉप बार बंद कर दिए थे। पहले तो आबकारी विभाग और पुलिस ने इसका सख्ती से पालन कराया, लेकिन अब तो पूरे शहर में जैसे अवैध अहातों की बाढ़ सी आ गई है।
पिछले साल तक तक तो अहाते चोरी-छिपे चल रहे थे, लेकिन अब बकायदा टेबल-कुर्सियां और सोफे लग गए हैं। न केवल मनमानी एंट्री लेकर मदिरा प्रेमियों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही है, बल्कि महंगा खार मंजन, नमकीन इत्यादि भी परोसा जा रहा है।
10-10 रुपए में एंट्री दे रहे: ऐसा ही एक अवैध अहाता निरंजनपुर शराब दुकान से लगकर चल रहा है। इसमें बकायदा बड़ी संख्या में टेबल और कुर्सियां लगाकर लोगों को बैठाकर शराब पिलवाई जा रही है। एंट्री के 10-10 रुपए भी लिए जा रहे हैं।
खाने-पीने की चीजों के भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। कल रात इस अहाते पर आधा दर्जन युवक शराब पीने पहुंचे थे। इस दौरान सामने दीवार पर लगी एलईडी टीवी पर फिल्मी गाने बज रहे थे। करीब एक-डेढ़ घंटे नशा करने के बाद जब शराब सभी के सिर पर चढ़कर बोलने लगी तो पहले आपस में तेज आवाज में बाते करने लगे।
इस बीच आओ गुरु करें पीना शुरू, आज तो जाम पर जाम जमकर चले, कल अंगूर की बेटी... मिले ना, मिले... बजा तो इनमें से तीन युवक खड़े होकर डांस करने लगे। इसके बाद तो डांस और गानों का ऐसा दौर चला कि तेज आवाज में पसंद के गाने लगा-लगाकर कर ठुमके लगाए गए।
इनके साथ एक सरदार भी था, जिसके चलते बीच-बीच में पंजाबी गानों का तड़का भी लगाया गया। कुल मिलाकर माहौल ऐसा था जैसे वे सभी किसी पब में हों। बस कमी थी तो डांस के लिए बार बाला की।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!