52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद: फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सेंट रेफियल स्कूल के पास स्थित क्वालिटी फार्मा से जुड़े ठिकाने पर संयुक्त टीम ने दबिश देकर 52 लाख रुपए से अधिक मूल्य का संदिग्ध स्टॉक सील किया है। मौके से 10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट, सिडेनफिल साइट्रेट और ‘सेफ्टी पिल’ दवाएं मिलीं।
लाइसेंसधारी संस्था होने के बावजूद जांच के समय भंडारण और खरीद-बिक्री से जुड़े अनिवार्य दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके।प्रारंभिक पड़ताल के मुताबिक उक्त फर्म पूर्व में करीब 9 हजार गर्भपात किट बेच चुकी है।
औषधि प्रशासन अब आपूर्ति नेटवर्क की गहन छानबीन कर रहा है कि यह प्रतिबंधित सामग्री कहां से लाई गई और किन संस्थानों या व्यक्तियों तक पहुंचाई गई। इस मामले में जावेद खान और अजय सवडतकर से जुड़े माल का बिना रिकॉर्ड भंडारण सामने आया है, जिनकी भूमिका की पड़ताल जारी है।
नियमानुसार ऐसी औषधियों का विक्रय केवल अधिकृत डॉक्टर के पर्चे पर ही संभव है। नियमों के उल्लंघन पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कदम उठाए जा रहे हैं। कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल, योगेश गुप्ता और लोकेश गुप्ता शामिल रहे।
ट्रांसपोर्टेशन लिंक खंगाल रही टीम, आरोपियों पर शिकंजा... निरीक्षक बैच नंबर और निर्माण विवरण के जरिये मुख्य निर्माण इकाई और ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की भूमिका जांच रहे हैं। चिह्नित व्यक्तियों जावेद खान और अजय सवडतकर से पूछताछ की तैयारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिना रिकॉर्ड सप्लाई, मेडिकल स्टोर्स और बिचौलियों पर नजर
कार्रवाई के बाद प्रशासन शहर और आसपास के जिलों में फैले तंत्र की पड़ताल में जुटा है। बिना बिल और डॉक्टरी पर्चे के इतनी बड़ी खेप एकत्र की जाना गंभीर माना जा रहा है। आशंका है कि पूर्व में बेची गई किट भी बिना डॉक्टरी सलाह के खपाई गईं, जो स्वास्थ्य के लिए घातक है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत:फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!