खबर
Top News

महारानी रोड पर भी अवैध निर्माण: पार्षद ने कार्रवाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जनवरी 2026, 1:42 pm
शेयर करें:
महारानी रोड पर भी अवैध निर्माण

नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से कुएं पर बन रही बिल्डिंग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन-11 वार्ड 60 महारानी रोड पर निगम की अनुमति के बिना कुए पर स्लैब डालकर अवैध रुप से बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक कार्रवाई नहीं कर रहे है। पार्षद ने आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कुएं को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के साथ अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की है।

निगम के बिल्डिंग अफसरों की मिलीभगत से अवैध निर्माण की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे एक मामले का खुलासा खुलासा फर्स्ट कर रहा है। इस मामले में निगम जोन 11 के वार्ड 60 महारानी रोड पर निर्माणकर्ता महेन्द्र जैन द्वारा बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। बताया जाता है जैन ने नगर निगम से नक्शा भी पास नहीं कराया है।

जिस जगह बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है वहां एक कुआं भी है। निर्माणकर्ता ने मनमानी कर कुएं को स्लैब डालकर दबा दिया है। कई शिकायतें जोन-11 के भवन अधिकारी गीतेश तिवारी और भवन निरीक्षक जीशान चिस्ती तक पहुंची लेकिन दोनों ने कार्रवाई नहीं की। बताया जाता है महेंद्र जैन और बिल्डिंग अफसरों के बीच परमीशन विभाग का सहायक महेश जोशी मध्यस्थ बना हुआ है। इसके चलते निर्माणकर्ता से निगम अफसरों को शुभ-लाभ भी हुआ है।

यही वजह है अफसर शिकायत के बाद भी कार्रवाई से बच रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद सुनेहरा अंसाफ अंसारी ने आयुक्त क्षितिज सिंघल को पत्र लिखा है। पार्षद ने निगम अफसरों की मिलीभगत से अवैध निर्माण की शिकायत कर कुएं को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और भवन अनुज्ञा के बिना हो रहे निर्माण पर कार्रवाई की मांग की है।

सार्वजनिक जमीन घेरी

पार्षद सुनेहरा अंसाफ अंसारी ने लिखा है महारानी रोड पर निर्माणकर्ता महेंद्र जैन ने सरकारी सड़क पर भी, जो गली के रुप में है, अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस अवैध निर्माण के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्षद के सख्त तेवर से मामला गहरा गया है। माना जा रहा है आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

शुभ-लाभ की पट्टी बांधकर बैठा भवन विभाग

भवन अधिकारी गीतेश तिवारी की आंखों पर ‘शुभ-लाभ’ की पट्टी ऐसी बंधी है कि उन्हें सरकारी बावड़ी और 8 सार्वजनिक टॉयलेट तुड़वाकर हो रहा 2500 स्क्वेयर फीट का अवैध निर्माण भी नजर नहीं आ रहा। बावड़ी के 9 मीटर दायरे में निर्माण प्रतिबंधित है, फिर भी महेंद्र जैन द्वारा भाजपा विधायक के मंडल कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजनीतिक संरक्षण के चलते खुलेआम निर्माण किया जा रहा है।

नक्शा पास नहीं हुआ, तो खेल बदला गया

बीजेपी कार्यकर्ता मोहित चौकसे को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई, साथ में दो सक्रिय दलाल भी मैदान में हैं। भाजपा विधायक के मंडल कार्यकर्ता अवैध निर्माण रुकवाने के नाम पर वैध–अवैध मकानों से वसूली में जुटे हैं। नगर निगम अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का दबाव है। इधर शिकायतकर्ता का कहना है कि जल्द मामला कोर्ट में लगाकर काम बंद कराया जाएगा। वही इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाने के लिए कमिश्नर से मुलाक़ात करेंगे।


टैग:

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 9 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 9 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 9 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 10 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 10 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 10 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 10 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 10 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 11 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 11 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 11 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 12 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 12 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 12 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 12 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 13 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 13 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 13 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!