अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त: 0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सनावदिया में सरकारी पट्टे की जमीन पर बने अवैध निर्माणों और सड़कों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर राजस्व अमले ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरी कॉलोनी को जमींदोज किया।
कार्रवाई का मुख्य स्थल तहसील बिचौली हप्सी के अंतर्गत आने वाला ग्राम सनावदिया था। यहां सर्वे नंबर 680/1/1/2/3 और 680/1/1/2/6 की कुल 0.550 हेक्टेयर सरकारी पट्टे की जमीन दर्ज है।
इस शासकीय भूमि पर भू-स्वामी जितेंद्र पिता करण सिंह द्वारा अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचने और पक्के निर्माण कराने का काम किया जा रहा था। मौके पर अवैध तरीके से सड़कों का निर्माण भी कराया जा चुका था।
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलते ही प्रशासनिक दल सक्रिय हुआ। एसडीएम अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार अनिल पटेल तथा तहसीलदार अजय अहिरवार राजस्व अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर निर्माणाधीन पक्के निर्माण और सड़कों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
इस मामले में शामिल आरोपी बने सिंह, चंपालाल और जितेंद्र पर अवैध कॉलोनी अधिनियम के तहत पहले से ही एफआईआर दर्ज है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन के दुरुपयोग और बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ यह दंडात्मक अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!