गांजे की अवैध खेती का खुलासा: 20 हजार पौधे किए जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। रामपुरा थाना पुलिस ने 11 जनवरी को दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस ने जंगल और खेतों से करीब 20 हजार गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 11 क्विंटल 25 किलोग्राम बताया गया है। जब्त की गई फसल की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 12 लाख रुपए आंकी गई है।
छिपाकर की जा रही थी गांजे की खेती
पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर ग्राम डायली के जंगल क्षेत्र में नाले के किनारे कार्रवाई की गई। यहां गेहूं, तुलसी और सरसों की फसलों के बीच बड़ी चालाकी से गांजे के पौधे लगाए गए थे, ताकि किसी को शक न हो।
इस मामले में संबंधित जमीन मालिकों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
रामपुरा में दूसरी बड़ी कार्रवाई
इसी कड़ी में रामपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम करनीखेड़ा में भी कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेती पकड़ी। नाले के पास खेतों में बोए गए करीब 5 हजार गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिनका वजन 3 क्विंटल 20 किलो और अनुमानित कीमत 9 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
इस मामले में फिलहाल अज्ञात आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है।
गांजे की खेती बनी चिंता का विषय
मध्यप्रदेश में वैध रूप से अफीम की खेती केवल नीमच, मंदसौर और रतलाम में होती है, जिसके लिए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा लाइसेंस जारी किए जाते हैं।
लेकिन बीते दो महीनों में सामने आए मामलों से यह साफ हो गया है कि अफीम उत्पादक क्षेत्र नीमच में अब गांजे की अवैध खेती भी तेजी से फैल रही है, जो प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।
ड्रोन सर्वे से पुलिस की सख्ती और तेज
मनासा की प्रभारी एसडीओपी निकिता सिंह ने दिसंबर 2025 में कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में लगातार तीन स्थानों पर गांजे की खेती पकड़े जाने के बाद मामले को गंभीरता से लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति से मनासा, कुकड़ेश्वर और रामपुरा थाना क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे शुरू कराया गया है, ताकि जंगलों और खेतों में छिपी अवैध खेती का समय रहते पता लगाया जा सके।
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
गौरतलब है कि, 5 दिसंबर को श्योपुरिया चक्की वाला क्षेत्र में 15 हजार गांजे के पौधे (3 क्विंटल 25 किलो) जब्त किया था। इसके बाद 22 दिसंबर को आमद–रगसपुरिया अमरगढ़ रोड पर 10 हजार पौधे (3 क्विंटल 12 किलो) पकड़े थे। 25 दिसंबर को शिवपुरिया मंदिर क्षेत्र से 8 हजार गांजे के पौधे जब्त किए थे।
नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
रामपुरा पुलिस का कहना है कि गांजा और अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती व तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!