कैस फरार हो गया अवैध हथियार सप्लायर: दो जिलों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई भी ऐसा कैसे हो गया; पिस्टल सहित कौन गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर और धार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार सप्लाई करने वाला कुख्यात आरोपी चेतन नाथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसके साथी को देशी पिस्टल और मोपेड के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चेतन नाथ पर इंदौर के कई इलाकों में अवैध हथियार सप्लाई करने के गंभीर आरोप हैं।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र निवासी चेतन नाथ उर्फ चेतन अहीरखेड़ी लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर द्वारकापुरी और राजेंद्र नगर क्षेत्र में करीब एक दर्जन लोगों को अवैध पिस्टल बेचने का आरोप है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक करीब 12 दिन पहले राजेंद्र नगर पुलिस ने अक्षय शर्मा नामक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान अक्षय ने चेतन नाथ का नाम उजागर करते हुए बताया था कि चेतन कई लोगों को अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी।
रविवार को धार जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में इंदौर और धार पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने संजय उर्फ सत्या को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और मोपेड बरामद की गई। वहीं मौके पर मौजूद चेतन नाथ पुलिस को देखकर भाग निकला और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चेतन नाथ के खिलाफ हत्या, लूट, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में एक हत्याकांड में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी थी।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!