अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन: आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए की प्रार्थना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अहिल्या पथ योजना से प्रभावित किसानों का इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में किसान दिन-रात डटे हैं।
किसानों का कहना है उनकी जमीनों पर लंबे समय से रोक के कारण अपनी कृषि भूमि का स्वतंत्र उपयोग, विकास और विक्रय नहीं कर पा रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अहिल्या पथ योजना को तत्काल निरस्त कर प्रभावित गांवों के किसानों की जमीनों पर लगी सभी पाबंदियां हटाने के लिए शासन तत्काल स्पष्ट नोटिफिकेशन जारी करे।
भारतीय किसान एवं मजदूर सेना और अहिल्या पथ संघर्ष समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन और शासन के सामने रख रहे हैं। किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
अगले चरण में अर्धनग्न प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही आईडीए के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के प्रति सद्बुद्धि देने के लिए धरना स्थल पर प्रार्थना एवं सद्बुद्धि की कामना भी की जाएगी।
समस्या का स्थायी समाधान कर तत्काल निर्णय लें... किसानों ने स्पष्ट किया जब तक अहिल्या पथ योजना को निरस्त करने, प्रभावित गांवों के खसरों पर लगी रोक हटाने तथा किसानों की जमीनों को योजना से मुक्त करने की दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, धरना जारी रहेगा।
वे दिन और रात सड़क पर अपनी जमीन और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। शासन और प्रशासन को किसानों की समस्या का स्थायी समाधान कर तत्काल निर्णय लेना चाहिए, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
संबंधित समाचार

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!