खबर
Top News

दोस्ती निभाने गया था: जान गंवा बैठा; बियर की बोतल फोड़कर दो दोस्तों पर हमला, एक की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 फ़रवरी 2026, 1:11 pm
शेयर करें:
दोस्ती निभाने गया था

टल्ला लगने की बात पर हुए विवाद में फोन पर पहुंचे थे दोनों

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित शराब दुकान पर पहुंचे युवक का कुछ युवकों से टल्ला लगने की बात पर विवाद हो गया। गालीगलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा तो युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलवा लिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी साथियों को बुलवा लिया।

नतीजा ये हुआ कि दूसरे पक्ष के युवक ने बियर की बोतल फोड़कर बीचबचाव करने आए दोनों युवकों पर हमला कर दिया। गहरा घाव होने और ज्यादा खून बहने से देर रात एक की मौत हो गई। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से उनकी जानकारी जुटा रही है।

एबी रोड पर आर्बिट मॉल के पास अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान पर करण नामक युवक कल रात शराब पीने पहुंचा था। इस दौरान टल्ला लगने की बात पर उसका दो युवकों से विवाद हो गया, जो गालीगलौज करने लगे। इस पर करण ने फोन कर अपने साथी गोलू पिता चैनसिंह चंद्रवंशी (29) और हरिओम को बुलाया।

इसी बीच दूसरे पक्ष के युवक ने भी अपने साथियों को बुला लिया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हुए तो नौबत मारपीट तक जा पहुंची। गोलू और हरिओम बीचबचाव करने लगे, तभी आरोपी पक्ष के युवक ने बियर की बोतल फोड़कर गोलू और हरिओम की कमर में घोंप दी, जिससे खून की धार बह निकली।

सूचना मिलने पर विजय नगर पुलिस पहुंची और घायलों को एमवाय अस्पताल भिजवाया। गहरा घाव होने से गोलू को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने से देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं हरिओम को आधा दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं।

साथ रहकर करते थे नौकरी... एसआई अजय कुशवाह के अनुसार हमलावरों का पता नहीं चला है। शराब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कुछ संदिग्धों का हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गोलू और हरिओम दोनों ही रिंग रोड के पास भूसामंडी में रहकर नौकरी करते थे। गोलू के परिवार में माता-पिता और एक भाई है। गोलू और हरिओम पीयू-4 में चाय-कॉफी शॉप में बाउंसर थे।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 11 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 12 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 12 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 12 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 12 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 12 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 13 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 13 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 13 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 13 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 13 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 13 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 13 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 13 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 13 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 13 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!