खबर
Top News

सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया: कुछ देर बाद फर्श पर पड़ा मिला शव; 5 महीने पहले हुई थी शादी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
सुबह दोस्त को डॉक्टर के पास ले जाने बुलाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास नाका क्षेत्र की सैटेलाइट कॉलोनी में केबल फाइबर कंपनी में काम करने वाले 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

युवक का शव गुरुवार को घर के हॉल में फर्श पर सीने के बल पड़ा मिला। उसके पास दवाइयां भी रखी हुई थीं। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

मृतक की पहचान शिवलेश (30) पिता जनसेवक मिश्रा, मूल निवासी कटनी के रूप में हुई है। वह अप्रैल से सैटेलाइट कॉलोनी में किराए के मकान में अकेले रह रहा था।

सुबह परिजनों से हुई थी बात
परिजन के मुताबिक, गुरुवार सुबह शिवलेश ने उनसे फोन पर बातचीत की थी। उसने सर्दी और अचानक बुखार आने की बात बताई थी। परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी।

इसके बाद शिवलेश ने अपने एक दोस्त को फोन कर डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा। दोस्त उसे लेने के लिए निकल गया। रास्ते में उसने शिवलेश को फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं हुआ।

मकान मालिक की पत्नी ने फर्श पर देखा
दोस्त के फोन नहीं उठाने के बाद जब शिवलेश से संपर्क नहीं हो सका तो आसपास के लोगों को चिंता हुई।

इसी दौरान मकान मालिक की पत्नी नीचे पहुंचीं। उन्होंने शिवलेश को घर के हॉल में फर्श पर अचेत
अवस्था में पड़ा देखा।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव के पास दवाइयां मिलने की बात भी सामने आई है।

पांच महीने पहले हुई थी शादी
शिवलेश की शादी करीब पांच महीने पहले फरवरी में आकांक्षा से हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी मायके गई थी। इसके बाद शिवलेश अकेला रह रहा था।

वह टेलीकॉम कंपनी में केबल फाइबर बिछाने का काम करता था। परिजनों को उसकी अचानक मौत की सूचना मिली तो वे इंदौर पहुंचे।

शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर कटनी रवाना हो गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मौके से मिली दवाइयों और अन्य परिस्थितियों को भी जांच में शामिल किया गया है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

डिप्रेशन में वृद्ध ने खाया जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
वहीं एरोड्रम थाना क्षेत्र में 66 वर्षीय वृद्ध की जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह परिजन उन्हें अचेत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की। मृतक की पहचान श्याम (66) पिता छोटूमल भाटिया के रूप में हुई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में श्याम के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। हालांकि, उन्होंने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

4 minutes ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 1 hour ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 1 hour ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 1 hour ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 1 hour ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 1 hour ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 1 hour ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 1 hour ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 1 hour ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 2 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 2 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 2 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 2 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 2 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 3 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!