पति पर मारपीट-प्रताड़ना के आरोप: महिला प्रोफेसर ने दर्ज कराई शिकायत; दूसरी महिला से है संबंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र से एक घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला प्रोफेसर ने अपने पति के खिलाफ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण के आरोप लगाते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
अन्य महिला से है प्रेम संबंध
पीड़िता का आरोप है कि पति का एक अन्य महिला से प्रेम संबंध है और इसी वजह से वह लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा है।
कनाड़िया पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज की प्रोफेसर आरती शर्मा, निवासी आलोक नगर, की शिकायत पर उनके पति नवदीप शर्मा (पिता–अखिलेश शर्मा) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2016 से बेरोजगार था पति
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 से पति कोई काम नहीं कर रहे थे, जबकि घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। इसके बावजूद पति उसे लगातार मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। हालात धीरे-धीरे और खराब होते चले गए।
पत्नी के नाम पर लोन लेकर खरीदी कार
आरती के अनुसार, 2020 के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई। वर्ष 2025 में उन्हें पता चला कि पति के निवेदिता नाम की महिला से प्रेम संबंध हैं। आरोप है कि पति उस महिला के खर्च के लिए भी पत्नी पर दबाव बनाता था।
इतना ही नहीं, नवदीप ने पत्नी के नाम पर करीब 7 लाख रुपये का लोन लेकर कार खरीदी, लेकिन कार की किश्तें खुद नहीं चुकाईं। लोन की EMI भरने के लिए भी वह पत्नी को मजबूर करता रहा।
विरोध करने पर मारपीट
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पति की हरकतों का विरोध किया तो उसने मारपीट की, उसे घर से निकाल दिया और मायके से मिले जेवर भी अपने पास रख लिए। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार आरती ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
एक ही कॉलेज में हुई थी पहचान
आरती और नवदीप की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं। दोनों पहले एक ही कॉलेज में प्रोफेसर थे। इसी कॉलेज में निवेदिता भी प्रोफेसर थी, जहां से नवदीप और निवेदिता की दोस्ती शुरू हुई और बाद में बातचीत बढ़ती चली गई। कुछ समय बाद नवदीप ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!