5 साल की मासूम से दरिंदगी का ऐसे हुआ खुलासा: 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच साल की छात्रा के साथ उसके 75 वर्षीय पड़ोसी एडवोकेट ने दुष्कर्म किया। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।
हबीबगंज थाने की एसआई मुक्ता शर्मा के अनुसार घटना 3 मई की है। पीड़िता के पिता ऑफिसर हैं। आरोपी अपनी बेटी और नातिन के साथ पड़ोस में ही रहता है। पीड़िता बच्ची उसकी नातिन की सहेली है और दोनों अक्सर साथ खेलती थीं।
घटना वाले दिन बच्ची खेलने के लिए आरोपी के घर पहुंची। इसी दौरान आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद रात को बच्ची ने मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की।
मां ने जांच की तो खरोंच के निशान मिले। तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की आशंका जताई। इसके बाद मां थाने पहुंची।
पूछताछ में मासूम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले "नाना" ने उसके साथ गलत काम किया। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी एडवोकेट के खिलाफ रेप और POCSO अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने बच्ची के साथ छेड़खानी स्वीकार की। मंगलवार शाम पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!