होटल कर्मचारी पर चाकू से हमला: चार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर इलाके में रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक होटल कर्मचारी को घेरकर चाकू से हमला कर दिया था। चार युवकों ने उसे रास्ते में रोककर विवाद किया, जिसके बाद दो बदमाशों ने चाकू निकालकर पेट और पीठ पर करीब चार वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस की एफआरवी टीम पहले लाइफ केयर अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उपचार नहीं मिलने पर उसे अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
घायल की पहचान तेजसिंह पिता लेखापाल निवासी लाहिया कॉलोनी के रूप में हुई है। मूल रूप से नृसिंहगढ़ का रहने वाला तेजसिंह करीब एक महीने पहले काम के सिलसिले में इंदौर आया था। फिलहाल वह एक होटल में वेटर है।
तेजसिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 11.30 बजे वह होटल से घर के लिए निकला था। रास्ते में खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या चल रही थी। वह कुछ देर वहां रुक गया। रात करीब 1 बजे पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान चार युवक उसके पास आए और उसे रुकने के लिए कहा।
लूट के इरादे से हमला होने की आशंका... टीआई सुशील पटेल के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में तेजसिंह की किसी से रंजिश की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हमला लूट के इरादे से किया गया हो सकता है। हालांकि वारदात की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी हमलावर अज्ञात हैं।
पेट पर दो वार किए
तेजसिंह के मुताबिक चार युवकों में से दो के पास चाकू थे। दोनों से उस पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने पेट पर दो वार किए, जबकि दूसरे ने पीठ पर चाकू से हमला किया। युवक के चिल्लाने पर आसपास के लोग आने लगे तो आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद तेजसिंह ने मोबाइल से परिवार और पुलिस को सूचना दी। एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल लेकर गई। पहले लाइफ केयर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उपचार नहीं मिलने पर उसे अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!