हॉस्टल संचालक के साझेदार ने भाजपा नेता को दी जान से मारने की धमकी: खुलासा फर्स्ट के समाचार के बाद खलबली
KHULASA FIRST
संवाददाता

• सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से बौखलाहट, मोबाइल पर कॉल कर फंसाने और देख लेने की धौंस, ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पारसी मोहल्ला में बिना अनुमति संचालित वर्धमान गर्ल्स हॉस्टल की गड़बड़ियों का मुद्दा ‘खुलासा फर्स्ट' में प्रकाशित होने के बाद खलबली मच गई। शासन स्तर पर दर्ज आपत्ति से बौखलाए प्रबंधन द्वारा अब शिकायतकर्ता को सीधे धमकाने का मामला सामने आया है।
भाजपा नेता अभिषेक अग्रवाल ने आरोप लगाया कि शिकायत वापस न लेने पर हॉस्टल संचालक के साझेदार द्वारा उन्हें जान से खत्म करने तथा झूठे आपराधिक प्रकरण में उलझाने की धौंस दी गई है।
संयोगितागंज क्षेत्र के 1/1 सूरज कंपाउंड में वर्धमान गर्ल्स हॉस्टल की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भाजपा नेता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। इस विषय पर समाचार प्रकाशित होने के उपरांत हॉस्टल संचालक सिद्धार्थ पाटनी के व्यावसायिक सहयोगी दिलीप गर्ग महाजन ने अपने मोबाइल नंबर 98260 39400 से शिकायतकर्ता के नंबर 97548 93410 पर संपर्क किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
ऑडियो रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में सुरक्षित : पीड़ित पक्ष के अनुसार, अनावेदक पक्ष का शहर के कुछ असामाजिक तत्वों तथा भू-माफियाओं से संपर्क है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है।
पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखी गई है, जिसे जांच अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस-प्रशासनिक उच्चाधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अवैध निर्माणकर्ताओं एवं धमकाने वाले तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!