भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई कार; महिला सहित 5 श्रद्धालुओं की मौत, दर्शन यात्रा पर निकले थे सभी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जयपुर।
जिले के चाकसू क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला सहित पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर हुआ, जहां ड्राइवर को झपकी आने से तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी।
जबलपुर के निवासी थे सभी मृतक
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। मृतक सभी जबलपुर के निवासी थे और धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन) के दर्शन के बाद खाटू श्यामजी मंदिर जा रहे थे।
टिगरिया मोड़ के पास हुआ हादसा
चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास हुआ। दुर्घटना के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया गया।
चार की मौके पर मौत, एक ने रास्ते में तोड़ा दम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुई। टक्कर में महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान
रेशमा श्रीवास्तव (55), अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी, पीयूष राय (राजेश राय के पुत्र), रजक राहुल (बबलू रजक के पुत्र), ड्राइवर अनुराग (25) और शानू के रूप में हुई है। रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास, जबलपुर सिटी का निवासी था।
हाईवे पर लगा जाम, शव मॉर्च्युरी में रखवाए
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। दुर्घटना थाना सेकेंड के जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
दर्शन यात्रा पर निकले थे सभी
मृतका रेशमा श्रीवास्तव की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मां दो दिन पहले ड्राइवर अनुराग, रजक राहुल, शानू और पीयूष के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए निकली थीं। 13 फरवरी को दर्शन के बाद वे खाटू श्यामजी (रिंगस, सीकर) जा रहे थे।
पलक ने बताया कि शानू पहले उनकी मां का ड्राइवर रह चुका था, जबकि रजक राहुल और पीयूष परिचित थे। फिलहाल परिवार को यह जानकारी दी गई है कि रेशमा घायल हैं, उन्हें अब तक उनकी मां के निधन की सूचना नहीं दी गई है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!