भीषण सड़क हादसा: महाकाल की सवारी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत; अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक ने मौके पर तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाकाल की सवारी में शामिल होकर उज्जैन से इंदौर लौट रहे भंवरकुआं क्षेत्र के दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार रात सांवेर रोड पर इंदौर-सांवेर के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
डिवाइडर से जा भिड़ी बाइक
टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
महाकाल की सवारी में शामिल होने गए थे दोनों
सांवेर थाना टीआई गिरिजाशंकर महोबिया के अनुसार मृतकों की पहचान आकाश (26) पिता कमल बुराना, निवासी चितावद और उसके दोस्त अन्नू उर्फ अनुराग के रूप में हुई है। दोनों सोमवार को उज्जैन में महाकाल मंदिर से निकली सवारी में शामिल होने गए थे।
सवारी में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से वापस इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान सांवेर रोड पर उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
एक की मौके पर ही मौत
पुलिस के मुताबिक, इंदौर-सांवेर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में अन्नू उर्फ अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस की मदद से इंदौर के एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सांवेर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके।
दोनों करते थे निजी काम
परिजनों के मुताबिक आकाश निजी काम करता था और अपनी मां के साथ अलग रहता था। परिवार में उसका एक बड़ा भाई है, जो पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। वहीं अन्नू उर्फ अनुराग एक दुकान पर काम करता था।
उसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन हैं। अन्नू का पोस्टमार्टम सांवेर अस्पताल में कराया जा रहा है। महाकाल की सवारी में साथ गए दोनों दोस्तों की एक साथ हुई मौत की खबर से परिवार और परिचितों में मातम पसरा है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!