भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार; तीन लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रोहतक।
हरियाणा के रोहतक जिले में गुरुवार तड़के 152-डी एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार टाटा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
वाहन से तीनों शवों को बाहर निकलवाया
यह हादसा कलानौर थाना क्षेत्र के गांव खैरड़ी के पास हुआ। सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से तीनों शवों को बाहर निकलवाया।
एक मृतक की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक की पहचान मनोज कुमार जैन, पुत्र सुभाष चंद्र जैन, निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल के रूप में हुई है। वहीं, वाहन में सवार दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के शवगृह भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों के साथ-साथ नारनौल पुलिस को भी दे दी गई है।
हादसे के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टाटा गाड़ी नारनौल की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हालांकि, हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कलानौर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!