भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पिता-पुत्र की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
सानौधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर सांईखेड़ा तिगड्डा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शादी समारोह में जा रहे थे पिता-पुत्र
पुलिस के अनुसार, कैंट क्षेत्र स्थित एसपी बंगले के पास निवासी 71 वर्षीय कमलकांत तिवारी अपने 43 वर्षीय बेटे स्वप्निल तिवारी के साथ शुक्रवार रात बाइक से खैजरा गांव में एक परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे पर सांईखेड़ा तिगड्डा के पास पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पिता-पुत्र कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को मकरोनिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण पहले कमलकांत तिवारी और बाद में उनके बेटे स्वप्निल तिवारी की भी मौत हो गई।सूचना मिलने पर सानौधा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शनिवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
ट्रक चालक फरार, तलाश जारी
पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सांईखेड़ा तिगड्डा पर ओवरब्रिज की उठी मांग
मृतक के भाई सुनील तिवारी ने बताया कि सांईखेड़ा तिगड्डा पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते यहां स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में भी ऐसे हादसे होते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित इस तिगड्डा पर ओवरब्रिज बनने से लोगों की जान बचाई जा सकती है और आए दिन होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सकती है।
पुलिस कर रही जांच
सानौधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!