भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत; दंपति सहित 3 लोगों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
जिले में बुधवार को गेहूं से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दंपति सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई
हादसा रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के हर्ष नगर करही में हुआ। जानकारी के मुताबिक बैरिहा गांव निवासी उमेश सिंह अपनी पत्नी राजकली सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद बाइक सवार दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक संदीप कोल गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया
स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
जांच जारी
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। घटना के बाद बैरिहा गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

बिजनेसमैन के घर इतने करोड़ की चोरी:सोने-हीरे के जेवर गायब; धनतेरस से पहले 7 लीवर वाली तिजोरी में थे रखे

बेटा जीत रहा था मुकाबला:अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए पिता; टीम मैनेजर को आया हार्ट अटैक

पानी बचाने और नशे को हराने फिट रहने के लिए दौड़ा शहर:हजारों लोगों ने लिया भाग; मंत्री, विधायक और पुलिस कमिश्नर ने भी लगाई दौड़, मुख्यमंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!